Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 01:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश में आईटी का अगला डेस्टिनेशन बनेगा इंदौर, उद्योगपतियों ने दिए निवेश के प्रस्ताव
Headlines

देश में आईटी का अगला डेस्टिनेशन बनेगा इंदौर, उद्योगपतियों ने दिए निवेश के प्रस्ताव

January 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में आईटी का अगला डेस्टिनेशन इंदौर होगा। स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उद्योग और निवेश की सुगम प्रक्रियाएँ, सहयोगी और उत्साहवर्धक व्यवहार तथा बेहतर कनेक्टिविटी एवं पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रदेश को उपयुक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने यह बातें बुधवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा में कही। मुख्यमंत्री से डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज, अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, आईटीसी ग्रुप के संजीव पुरी, एक्ससेंचर की रेखा मेनन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निखिल आर. मेसवानी ने ब्रिलिंयट कन्वेंशन सेंटर में भेंट की। इस मौके पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मनीष सिंह उपस्थित थे।

डालमिया भारत समूह प्रदेश में लगाएगा सीमेंट प्लांट

मुख्यमंत्री से चर्चा में डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया ने प्रदेश में सीमेंट प्लांट लगाने तथा स्वस्थ कार्बन साइकल विकसित करने के लिए प्रदेश के वेस्ट लैंड पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेश में इस प्रकार के नवाचारों का प्रदेश में स्वागत है।

नादिर गोदरेज ने रियल एस्टेट में निवेश की इच्छा जताई

मुख्यमंत्री से भेंट में गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज ने प्रदेश में बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ ही एग्रो केमिकल उद्योग लगाने की योजना की जानकारी दी। गोदरेज ने कहा कि उनका समूह मालनपुर स्थित इकाई का विस्तार कर रहा है। समूह सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की लगातार बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं।

रिटेल आउटलेट जूडियो की संख्या बढ़ाएगा टाटा समूह

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा ने कहा कि उनका समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा। समूह प्रदेश में अपने रिटेल आउटलेट जूडियो की संख्या भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश से समूह की निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

एक्ससेंचर ग्रुप की रेखा मेनन ने प्रदेश की आईटी नीति को बताया उपयोगी

मुख्यमंत्री से चर्चा में एक्ससेंचर की रेखा मेनन ने मध्य प्रदेश की आईटी नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति आईटी इंडस्ट्री के लिए बहुत उपयोगी और मित्रवत है। इंदौर में कार्य का उपयुक्त वातावरण है। अत: इंदौर निरंतर आईटी प्रोफेशनल्स का केन्द्र बनता जा रहा है। एक्ससेंचर ने इंदौर में 6 महीने पहले ही कार्य आरभ किया है, जहाँ 1400 लोग कार्य कर रहे हैं। समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकरंट से बाघ की मौत, जांच में जुटा वन अमला
Next Article धर्मांतरण के खिलाफ सरना-सनातन समाज को जागना ही होगा: डॉ सुमन

Related Posts

Headlines

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
Headlines

सास के नाम डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने वाले इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, नोट गिनने के वास्ते मंगानी पड़ी मशीन

October 8, 2026
Headlines

फुफेरा भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.