अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ” 22 तारीख को बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की?… मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, पीएम मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा…” मल्लिकार्जुन खरगे राजधानी रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में बोल रहे थे।
#WATCH रांची, झारखंड: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ” 22 तारीख को बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की?…मुझे जानकारी… pic.twitter.com/4686M5s6Q2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025
झारखंड की राजधानी रांची के पुराने विधानसभा मैदान में झारखंड कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली निकाल रही है। इस रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रैली में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने रांची पहुंचे हैं। रैली में शामिल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने और साल 2029 में उन्हें पीएम बनने पर जोर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक और सांसद भी रैली में भाग ले रहे हैं। रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी। दिन के करीब साढ़े तीन बजे होटल बीएनआर चाणक्य में बैठक की जाएगी। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 7 मई को देशभर में होगा मॉक ड्रिल
इसे भी पढ़ें : 11 फरार वारंटियों के घर ढोल-नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस, फिर…
इसे भी पढ़ें : स्पेन और स्वीडन की दो कंपनी झारखंड में करेगी निवेश, 7 से हो रही बातचीत
इसे भी पढ़ें : डॉ अजीत की टीम ने सदर अस्पताल में फिर किया कमाल… जानें क्या

