Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 23 फरवरी को नहीं होगी इंटर की परीक्षा, नयी तारीख कब… जानें
Headlines

23 फरवरी को नहीं होगी इंटर की परीक्षा, नयी तारीख कब… जानें

February 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फरवरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने इंटरमीडिएट परीक्षा की एक तिथि में बदलाव कर दिया है। 23 फरवरी 2026 को होने वाली हिंदी ‘बी’ और मातृभाषा की परीक्षा अब उस दिन नहीं होगी। इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 24 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

23 फरवरी को है मतदान, इसलिए लिया गया फैसला

23 फरवरी को नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 का मतदान होना है। ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता था कि परीक्षा और चुनाव एक ही दिन होने से छात्रों को परेशानी हो। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची से मिले निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया। पहले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक तय थी। लेकिन आखिरी दिन की दो परीक्षाएं अब आगे बढ़ा दी गई हैं।

अब 24 फरवरी को दूसरी पाली में होगी परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक हिंदी ‘बी’ और मातृभाषा की परीक्षा अब 24 फरवरी 2026 को दूसरी पाली में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। बाकी सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साफ कहा गया है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। साथ ही मतदान और परीक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को भी कहा गया है।

छात्रों और अभिभावकों से अपील

प्रशासन ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे नई तारीख नोट कर लें और उसी के मुताबिक अपनी तैयारी करें। फिलहाल छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक दिन की तारीख बदली गई है, बाकी पूरा शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा।

इसे भी पढ़ें : हाथी हमलों पर सख्त होगा कानून, मुआवजा बढ़ाने की भी तैयारी : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाथी हमलों पर सख्त होगा कानून, मुआवजा बढ़ाने की भी तैयारी : सीएम हेमंत
Next Article 3 लेयर सुरक्षा घेरे में रहेगा वज्रगृह, ADG ने लिया तैयारियों का जायजा

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.