Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के ट्रेलर से पहले इरफान खान का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज
Headlines

फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के ट्रेलर से पहले इरफान खान का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

February 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इरफान खान की आगामी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर बुधवार को जारी हुआ है। निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के ट्रेलर रिलीज से पहले इरफान खान की पहली झलक जारी की है। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर 13 फरवरी को रिलीज होगा। इरफान खान लंबे समय बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘ट्रेलर कल आएगा। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान, करीना कपूर खान, डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, रणवीर शौरी, किकू शारदा और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। यह फिल्म दिनेश विजान और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित है।

तरण ने एक विडियो शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ सिनेमा हॉल की ओर अपनी यात्रा शुरू करने जा रही है, यहां इरफान का दिल को छू लेने वाला संदेश… ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर कल (13 फरवरी, 2020) को आएगा।

पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इरफान का खास मैसेज भी साझा किया है। इस मैसेज को सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। अभिनेता इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के बाद पिछले साल भारत लौटे हैं। मैसेज में इरफान ने कहा कि हैलो, भाइयों और बहनों! नमस्कार! मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ मेरे लिए बहुत खास है। सच, यकीन मानिए, मेरी दिल की ख्वाहिश थी की इस फिल्म को उतना ही प्यार से प्रमोट करूं जितना प्यार से हम लोगों ने बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठा है। जैसा भी होगा, आपको इतला कर दिया जाएगा। कहावत है ‘जब जिंदगी आपको नींबू देती है तो आप नींबू पानी बनाते हो।’ बोलने में अच्छा लगता है, लेकिन सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है न तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन आपके पास और च्वाइस भी क्या है पॉजिटिव रहने के अलावा? इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं की नहीं, ये आप पर है। पर हम सबने ने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी से साथ बनाया है। पर मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म आपको सिखाएंगी, हंसाएंगी, रुलाएंगी फिर हंसाएंगी शायद !’
पोस्टर में इरफान के साथ राधिका मदन भी दिख रही हैं। इरफान खान गार्ड की तरह कपड़े पहने हैं और राधिका मदन उन्हें गले लगा रही हैं। चश्मा लगाए राधिका ने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है और उनके कंधों पर स्कूल बैग है। राधिका मदन फिल्म में इरफान की बेटी के किरदार में हैं। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में करीना कपूर पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है। यह फिल्म 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल है। फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के निर्देशक होमी अदजानिया हैं और इसे दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ‘गरम धरम ढाबा’ के बाद एक और रेस्टोरेंट खोलेंगे,
Next Article सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार बिहार और मदुरै में जल्द शुरू करेंगे ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.