Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 10:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुसाइड नोट लिखकर ITI के छात्र ने की आत्महत्या
Headlines

सुसाइड नोट लिखकर ITI के छात्र ने की आत्महत्या

November 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रताड़ना के चलते आईटीआई के छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. छात्र के मानसिक उत्पीड़न के चलते हुई मौत. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव में जोखू लाल वर्मा के 20 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र प्रतापगढ़ में आईटीआई का छात्र था. शनिवार को छुट्टी में गांव गया था और शाम धीरेन्द्र दूसरी मंजिल के एक कमरे में गया और कमरा बंद कर फंदे से झूल गया. दोपहर उसकी मां गुड्डी खेत से लौटी तो धीरू को खाना देने छत पर गई. मां के आवाज देने पर भी कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद मां ने कमरे को खटखटाया तो भी अंदर से कोई आवाज न मिलने पर वह अनहोनी की आशंका में कांप उठी.

मृतक की मां ने कमरे में लगे रोशनदान से झांका तो अंदर का नजारा देख चीखी. गुड्डी का चीख सुन परिजन भी छत पर पहुंच गए. परिवार के लोगों की चीख-पुकार पर गांव के लोग भी बड़ी तादाद में जोखू शर्मा के घर जुट गए. पुलिस को मृतक छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में मृतक छात्र ने आत्महत्या के लिए गांव के ही हीरा सिंह और उसके साले, भीषम सिंह को लगातार प्रताड़ना के चलते जवाबदेह बताया है.

सुसाइड नोट में मृतक छात्र ने पिता के नाम भावनात्मक पत्र में कहा है कि वह कायर नहीं है मगर आरोपितों के उत्पीड़न के चलते वह आत्महत्या कर रहा है, …. सॉरी पापा. वहीं पिता जोखू लाल शर्मा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

वहीं, मामले की जानकारी होते ही सीओ जगमोहन तथा कोतवाल संजय यादव और दारोगा सुनील राय भारी फोर्स के साथ मृतक के घर पहुंचे. सीओ तथा कोतवाल ने सुसाइड नोट कब्जे में लेते हुए परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के कारणों को लेकर घंटों पूछताछ की. सीओ जगमोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्यवाही होगी. फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहें, WHO की चेतावनी
Next Article जेपी नड्डा भाजपा मिशन-2024 का करेंगे आगाज

Related Posts

Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
Headlines

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026

रात के अंधेरे में डीजल चोरी की साजिश, CCL-पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.