Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 08:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेपी नड्डा भाजपा मिशन-2024 का करेंगे आगाज
देश

जेपी नड्डा भाजपा मिशन-2024 का करेंगे आगाज

November 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्लीः भाजपा अभी से अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसके मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा दिसम्बर महीने से 120 दिनों के देशव्यापी दौरे की शुरुआत करेंगे और संगठन की कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करेंगे.

भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नड्डा का यह दौरा दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में उत्तराखंड से शुरु होगा. संभावना है कि नड्डा पांच दिसम्बर से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे. सिंह ने कहा कि इस प्रवास योजना में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के साथ बैठक होगी. मंडल अध्यक्ष और मंडल समितियों के साथ बैठक होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष इस प्रवास योजना के अंतर्गत बूथ समितियों और मंडल के कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित करने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों व विधायकों के अलावा जिलाध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे.

Advertisement Advertisement

सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अपने इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे और संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वे पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा और समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और मजबूती प्रदान करना और हर बूथ इकाई को और सक्रिय करना व और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन संसदीय क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उन क्षेत्रों में संगठन की मजबूती को लेकर नड्डा रणनीति पर चर्चा भी करेंगे. ज्ञात हो कि 2021 के पहले छह महीनों में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं.

प्रवास के 120 दिनों के कार्यक्रम के दौरान नड्डा बड़े शहरों में तीन दिन और छोटे शहरों में दो दिन समय बिताएंगे. भाजपा शासित राज्य इस दौरान अपने विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के सिलसिले में एक प्रस्तुति भी देंगे. सिंह ने बताया कि नड्डा इस दौरान सहयोगी दलों के नेताओं से भी मिलेंगे और जनसभाओं के साथ पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे. नड्डा से पहले भाजपा के अध्यक्ष रहे अमित शाह ने भी अपने कार्यकाल के दौरान पूरे देश का दौरा किया था. जिन राज्यों में भाजपा की स्थिति कमजोर थी, वहां पार्टी को मजबूत करने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुसाइड नोट लिखकर ITI के छात्र ने की आत्महत्या
Next Article सैंमसंग का नया धमका : अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ मिलेंगी दो स्क्रीन

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.