Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 02:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू, राजस्थान से दबोचे गए… जानें कौन
Headlines

हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू, राजस्थान से दबोचे गए… जानें कौन

July 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हिमांशु
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। काफी समय से फरार चल रहे डीडी बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह के साथ ही बार के मैनेजर को भी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इन दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ला रही है, जहां उनसे इस पूरे मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस पूछताछ से हत्या से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

क्या था पूरा मामला

यह पूरी घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मौजूद डीडी बार की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बार के अंदर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद हिमांशु सिंह को बार से बाहर लाया गया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद हिमांशु के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह, बार मैनेजर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले की जांच में लगातार जुटी हुई है। इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। हालांकि, इस पूरी वारदात का जो मुख्य आरोपी है, जिसका नाम विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा है, वह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। नीरज सिंह की गिरफ्तारी को इस पूरे मामले में एक बहुत बड़ा मोड़ माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब दोनों आरोपियों को जमशेदपुर लाकर पूछताछ की जाएगी, तो घटना की असली वजह, हमले के वक्त वहां क्या हालात थे और इस साजिश में कौन-कौन शामिल था, इन सब बातों का पता चल सकेगा।

इलाके में बढ़ा था भारी आक्रोश

डीडी बार में हुई इस हत्या के बाद पूरे कोल्हान क्षेत्र में काफी गुस्सा देखा गया था। इस घटना पर तीखी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की थी। चूंकि हिमांशु के पिता ने अपनी शिकायत में सीधे तौर पर नीरज सिंह का नाम लिया था, इसलिए वह घटना के बाद से ही छिपे हुए थे। अब राजस्थान से हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को भी बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में सीधे बड़े पुलिस हाकिमों के सामने रखें अपनी फरियाद… जानें कब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में सीधे बड़े पुलिस हाकिमों के सामने रखें अपनी फरियाद… जानें कब
Next Article राशिफल @ 06 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.