Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 10:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वीडियो वायरल होते ही रेस हुए SSP, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Headlines

वीडियो वायरल होते ही रेस हुए SSP, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

July 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वीडियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के पास ट्रैफिक जांच के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने यातायात शाखा के एएसआई ललन सिंह और आरक्षी प्रकाश कुमार व पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गोपाल मैदान के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक को रोका गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का भय दिखाकर युवक से रुपये की मांग की और कथित तौर पर उससे नकद राशि ले ली। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कैमरे की नजर से बचने की कोशिश कर रहे थे।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।

एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट, तीनों पर हुई कार्रवाई

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात डीएसपी नीरज पाठक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई।

ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनकाउंटर, इस कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘छोटे आइडिया’ बने ‘बड़े हीरो’… BFCL ने Kaizen से चमकाई कर्मचारियों की प्रतिभा
Next Article सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को टान ले गयी पुलिस… जानें क्यों

Related Posts

स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
Headlines

हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बिना इलाज मरीजों को टरकाने पर बिफरे

September 10, 2026
Headlines

लालटेन युग से निकला बिहार, अब हर गरीब की छत तक पहुंचेगा सोलर पावर : ऊर्जा मंत्री

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026

हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बिना इलाज मरीजों को टरकाने पर बिफरे

September 10, 2026

तीन दिन ठप रहेंगे बैंक के काम, कल स्ट्राइक, फिर दो रोज छुट्टी

September 10, 2026

लालटेन युग से निकला बिहार, अब हर गरीब की छत तक पहुंचेगा सोलर पावर : ऊर्जा मंत्री

September 10, 2026

JPSC धांधली : खियांग्ते पर कसा शिकंजा, कॉल डिटेल से खुला सांठगांठ का राज

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.