Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 09:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को टान ले गयी पुलिस… जानें क्यों
Headlines

सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को टान ले गयी पुलिस… जानें क्यों

July 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सड़क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस इन दिनों पूरे एक्शन मोड में है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर शहर भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं और सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को जब्त किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को आखिरकार कड़ा कदम उठाना पड़ा।

बार-बार समझाने के बाद भी नहीं माने ड्राइवर

ओल्ड एचबी रोड स्थित कब्रिस्तान के आसपास अक्सर सड़क किनारे बड़े-बड़े ट्रक पार्क कर दिए जाते थे। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिस ने कई बार इन ट्रक ड्राइवरों को समझाया और हिदायत दी कि सड़क किनारे गाड़ी न खड़ी करें। इसके बावजूद ड्राइवरों ने चेतावनी को अनदेखा किया और रोजाना की तरह गाड़ियां पार्क करना जारी रखा।

सड़क किनारे खड़े इन भारी वाहनों की वजह से इस रास्ते पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसके अलावा पास के फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोग और राहगीर इस समस्या से आजिज आ चुके थे।

खेलगांव ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

शुक्रवार को खेलगांव ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आई। खेलगांव थाना प्रभारी अवध बिहारी सिंह ने बताया कि ड्राइवरों को कई बार प्यार से समझाया गया था, लेकिन जब वे नहीं माने तो मजबूरी में यह कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस का साफ कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : वीडियो वायरल होते ही रेस हुए SSP, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवीडियो वायरल होते ही रेस हुए SSP, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Next Article NEET पेपर लीक विवाद के बीच, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

Related Posts

Headlines

हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बिना इलाज मरीजों को टरकाने पर बिफरे

September 10, 2026
Headlines

लालटेन युग से निकला बिहार, अब हर गरीब की छत तक पहुंचेगा सोलर पावर : ऊर्जा मंत्री

September 10, 2026
Headlines

JPSC धांधली : खियांग्ते पर कसा शिकंजा, कॉल डिटेल से खुला सांठगांठ का राज

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बिना इलाज मरीजों को टरकाने पर बिफरे

September 10, 2026

तीन दिन ठप रहेंगे बैंक के काम, कल स्ट्राइक, फिर दो रोज छुट्टी

September 10, 2026

लालटेन युग से निकला बिहार, अब हर गरीब की छत तक पहुंचेगा सोलर पावर : ऊर्जा मंत्री

September 10, 2026

JPSC धांधली : खियांग्ते पर कसा शिकंजा, कॉल डिटेल से खुला सांठगांठ का राज

September 10, 2026

स्कूल से लौट रही छात्रा को बनाया हवस का शिकार, 24 घंटे में दबोचे गए पांचों संदेही

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.