Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»ट्रेन में अंडरवियर पहन घूमने से टोका तो JDU विधायक गोपाल मंडल ने यात्रियों को दी गोली मारने की धमकी
बिहार

ट्रेन में अंडरवियर पहन घूमने से टोका तो JDU विधायक गोपाल मंडल ने यात्रियों को दी गोली मारने की धमकी

September 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार। अपनी हरकतों के लिए सुर्खियों में रहने वाले बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक गोपाल मंडल अब एक नए विवाद में घिर गए हैं. इस बार गोपाल मंडल ने पटना से दिल्ली जाते समय ऐसी हरकत कर दी कि हंगामा हो गया. सहयात्रियों ने आपत्ति जताई तो आरोप है कि विधायक मारपीट पर उतारू हो गए और गोली मारने की भी धमकी दे डाली.

जानकारी के मुताबिक, पटना-दिल्ली तेजस ट्रेन से यात्रा कर रहे गोपाल मंडल पर आरोप लगा है कि उन्होंने अंडरवियर में ट्रेन की बोगी में घूमने से मना करने पर सहयात्री के साथ गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी. सहयात्री प्रह्लाद पासवान का आरोप है कि विधायक अंडरवियर में ट्रेन में घूम रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया. तब तक उन्हें नहीं पता था कि ये विधायक हैं.

यात्री को गोली मारने की धमकी दी

आरोप है कि विरोध के बाद गोपाल मंडल गुस्से से आग-बबूला हो गए और सहयात्री को मां-बहन की गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए. इतना ही नहीं सहयात्री प्रह्लाद ने ये भी आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है जिसकी उन्होंने आरपीएफ से शिकायत की. शिकायत के बाद उनका कोच बदल दिया गया. इस मसले पर विधायक गोपाल मंडल के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है.

JDU विधायक गोपाल मंडल

रेल यात्री प्रह्लाद ने विधायक की ओर से गाली-गलौज किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे पुलिस से शिकायत करेंगे. ट्रेन में यात्रा कर रहे विधायक गोपाल मंडल से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन फोन उनके किसी साथी ने उठाया और बताया कि वे सो रहे हैं. विधायक के मित्र कुणाल सिंह ने इस संबंध में बताया कि विधायक डायबिटीज के मरीज हैं. डायबिटीज ज्यादा बढ़ जाने पर वे अर्जेंट बेसिस पर दिल्ली जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विधायक का वजन भी ज्यादा है इसलिए वे पूरे कपड़ों में वॉशरूम नहीं जा पाते. वे लुंगी-गमछे में वॉशरूम जाते हैं. आज ट्रेन में चढ़ते ही उन्हें वॉशरूम जाना पड़ गया. वे हड़बड़ी में अंडरवियर में ही चले गए जिसपर एक यात्री ने बदतमीजी से बात की. विधायक ने उस समय कुछ नहीं कहा लेकिन आकर उससे बात की. जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वैसा कुछ नहीं हुआ था. कुणाल सिंह ने कहा कि थोड़ा-बहुत गुस्सा तो सबको आता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीने में घुसे 10 इंच लंबे चाकू के साथ हॉस्पिटल पहुंचा युवक, फिर…
Next Article नेहरू युवा केंद्र ने किया गुमला, हजारीबाग और जामताड़ा में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.