Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, तय किए गए नए मानदंड
Headlines

3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, तय किए गए नए मानदंड

January 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 3 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत की पात्रता वाले मानदंड हटाए जाएंगे। आईआईटी में किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड, बारहवीं कक्षा या (समकक्ष) बोर्ड परीक्षाओं में किया गया प्रदर्शन होगा। उम्मीदवार को जिन विषयों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है, उनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, एक भाषा और उपरोक्त चार के अलावा कोई अन्य विषय शामिल है।

10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं इस बार मई महीने में शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी। वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में जेईई एडवांस की परीक्षाएं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के उपरांत ली जाएंगी।

जेईई एडवांस परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा इस बार आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। मुझे यकीन है कि आपको जानकर खुशी होगी, इस साल आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत वाले पात्रता मानदंड को हटाएंगे।”

जेईई एडवांस 2022 आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित किया जाएगा और जेईई एडवांस 2023 आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

निशंक ने कहा, “जेईई 2021 के लिए विशेष पात्रता मानदंड उन उम्मीदवारों के लिए दिया गया है जो जेईई एडवांस 2020 के लिए योग्य और सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, लेकिन परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके। ये छात्र जेईई एडवांस 2021 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को 2021 के लिए पंजीकरण करना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी (द्विभाषी मोड) में आयोजित की जाएगी। हम आपको अपना भविष्य बनाने के लिए एक और मौका दे रहे हैं।”

इस परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए, छात्र पिछली बार की तरह इस बार भी नेशनल टेस्ट अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। छात्रों को जेईई परीक्षा के मॉक टेस्ट लेने में सक्षम करने के लिए एनटीए द्वारा इस ऐप का विकास किया गया है। परीक्षा के दौरान छात्रों की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री के मुताबिक शिक्षा व सुरक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण है।

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री एक साल में चार बार जेईई मेन की परीक्षा करवाने की घोषणा कर चुके हैं। वर्ष 2021 से यह परीक्षाएं फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित की जाएंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक जेईई मेन परीक्षा का पहला सत्र 23 से 26 फरवरी के बीच आयोजित किया जाना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमानवता हुई शर्मसार, नवजात शिशु का शव हुआ बरामद
Next Article वसुंधरा को छोड़ दिल्ली बुलाए गए राजस्थान बीजेपी के सभी बड़े नेता

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.