Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा का चप्पा-चप्पा खंगाली पुलिस… जानें क्यों
Headlines

झारखंड विधानसभा का चप्पा-चप्पा खंगाली पुलिस… जानें क्यों

August 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विधानसभा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ विधानसभा कर्मचारियों को फोन कर धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने कर्मचारियों से कहा कि वे विधानसभा नहीं जाएं, क्योंकि परिसर को बम से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विधानसभा परिसर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी। इस मामले में रांची के विधानसभा थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब धमकी देने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है। तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है।

सूचना मिलते ही विधानसभा में शुरू हुई जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी 20 अगस्त को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई। बम निरोधक दस्ते की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने विधानसभा परिसर के अंदर और आसपास के संभावित स्थानों को बारीकी से खंगाला। बीडीएस की टीम ने काफी देर तक अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इस दौरान कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि, धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और फोन करने वाले की तलाश जारी है।

Advertisement

मोबाइल नंबर से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। कॉल की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फोन कहां से किया गया था और इसके पीछे किसका हाथ है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले का मकसद क्या था। क्या उसने केवल डर पैदा करने के लिए फोन किया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस कॉल से जुड़े दूसरे तकनीकी पहलुओं को भी खंगाल रही है।

पहले भी कई सरकारी संस्थानों को मिल चुकी है धमकी

रांची में महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सिविल कोर्ट, उपायुक्त कार्यालय, पासपोर्ट कार्यालय और शहर के कुछ निजी मॉल को भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। सिविल कोर्ट और उपायुक्त कार्यालय को कई बार निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। हर बार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते से जांच कराई। जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकियां अफवाह साबित हुईं। विधानसभा को मिली ताजा धमकी के बाद पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसका संबंध पहले मिले धमकी भरे कॉल से तो नहीं है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता धमकी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचना और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाना है।

इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां से इश्क में एक बच्चे के बाप ने काट डाला खुद का गला, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में AI की बड़ी छलांग… 100 करोड़ से ज्यादा के निवेश का करार
Next Article जापान का प्रिसिजन और यूपी का स्केल मिलकर बनाएगा नया भविष्य : सीएम योगी

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.