WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड वन विभाग भी मदद करने में पीछे नहीं है। मानवता पर आए इस संकट के घड़ी में आगे आते हुए वन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन से लेकर तीन दिन तक का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए गए हैं। जिसमें अभी तक 29,07,052 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा जमा करा दिया गया है। साथ ही विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि उनके पास और भी राशि जमा होगी जिसे राहत कोष में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।

