Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 01:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्या भारत में कोरोना का स्टेज 3 आ गया है ? जानिए क्या है रिर्पोट
देश

क्या भारत में कोरोना का स्टेज 3 आ गया है ? जानिए क्या है रिर्पोट

April 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की व्यापकता का पता लगाने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के वैज्ञानिक लगातार टेस्टिंग कर रहे हैं. इस तरह की टेस्टिंग का एक उद्देश्य ये होता है कि हम समय रहते पता लगा पाएं कि भारत कोरोना संक्रमण के किस स्टेज में हैं. ऐसी ही एक रिपोर्ट गुरुवार को ICMR ने जारी की है. इस रिपोर्ट के लिए 5911 सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) मरीज़ों की जाँच कोरोना संक्रमण के लिए की गई. उनमें से 104 मरीज़ो में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं. यानी कुल 1.8 फ़ीसदी मामलों में संक्रमण मिला है. ये वो मरीज़ हैं जिनको सांस लेने संबंधी बीमारी थी. पॉज़िटिव पाए गए 104 मरीज़ों में से 40 मरीज़ ना तो विदेश से आए थे, और ना ही कोरोना संक्रमण वालों के कांटेक्ट में.

ये जाँच देश के 21 राज्यों के 52 ज़िलों में की गई थी. जिन लोगों के सैम्पल टेस्ट किए गए उनमें से ज़्यादातर पुरुष थे और 50 से अधिक उम्र के मरीज़ थे. चूंकि कोरोना संक्रमण के लक्षण SARI के मरीज़ से काफ़ी मिलते जुलते हैं. इसलिए इस जाँच में सरकार फ़िलहाल SARI के मरीज़ों को ही इस दायरे में रख रही है.

Advertisement Advertisement

हालांकि ICMR ने अपने रिपोर्ट में ना तो कम्युनिटी ट्रांसमिशन का ज़िक्र किया है ना ही स्टेज 3 का, लेकिन रिपोर्ट के बाद ICMR का कहना है कि हॉटस्पॉट एरिया में अब टेस्टिंग को और बढ़ाने की ज़रूरत है. डॉ मनोज मुरहेकर के मुताबिक़, “इसका ये मतलब क़त्तई ना निकाला जाए कि हर जगह अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो गया है. ऐसे पॉज़िटिव मामले जहां भी हमें मिले हैं वो केवल उन जगहों पर हैं जिन्हें हम पहले से हॉटस्पॉट घोषित कर चुके हैं.” डॉ. मनोज के मुताबिक़ ऐसे मामले केवल 52 ज़िलों तक ही फ़िलहाल सीमित है. आने वाले दिनों में हॉटस्पॉट इलाक़ों में हमें ज़्यादा से ज़्यादा ऐसे मामले देखने को मिलेंगे, जहां कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ ऐसे होगें जिनकी ना तो विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री होगी और ना ही ऐसे लोगों के संपर्क में आए होंगे. लेकिन वो फिर भी कोरोना संक्रमित होंगे. और कुछ ऐसा ही हमने अपनी नई स्टडी में पाया हैं.

ये स्टडी 15 फ़रवरी से 2 अप्रैल के बीच की गई है. इस दौरान 5911 लोगों के सैम्पल कलेक्ट किए गए, जिनमें से 104 लोगों को कोरोना संक्रमण पाया गया. ICMR आने वाले दिनों में ज़्यादा टेस्टिंग करने जा रहा है क्योंकि अब भारत में रैपिड टेस्टिंग को मंज़ूरी दे दी गई है. तो क्या ऐसा होने पर, स्टेज 3 में भारत के जाने का ख़तरा ज़्यादा बढ़ जाएगा? इस सवाल के जवाब में डॉ. मनोज कहते हैं, हमने पहले से ही ज़्यादा लोगों की टेस्टिंग शुरू कर दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबहुत बड़ा खुलासा: भारत में कोरोना फैलाने के लिए सीमा पार से भेजे गये 50 कोरोना संक्रमित !
Next Article मदद के लिए आगे आया झारखंड का वन विभाग, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 29,07,052 रुपए की राशि

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.