Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 08:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में सर्दी का प्रचंड प्रहार, सड़क और आसमान में थमी रफ्तार
Headlines

झारखंड में सर्दी का प्रचंड प्रहार, सड़क और आसमान में थमी रफ्तार

December 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाएं इतनी तेज चल रही हैं कि दोपहर के समय भी लोग धूप में बैठने से कतरा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे कम तापमान गुमला जिले में दर्ज किया गया, जो मात्र 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर से तापमान में 3 डिग्री तक और कमी आने की संभावना है।

12 जिलों में शीतलहर अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में रांची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो सकती है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है। खासकर रांची, गुमला और खूंटी में सुबह 6 बजे के करीब विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। सड़कों पर कुछ कदम दूर खड़े व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहे थे, जिससे वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।

Advertisement

हवाई सेवा पर कोहरे का असर

घने कोहरे ने उड़ानों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह की रांची-कोलकाता फ्लाइट कम दृश्यता के कारण रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा रांची-दिल्ली, रांची-बेंगलुरु, रांची-मुंबई और एक अन्य रांची-कोलकाता उड़ान सहित कुल 5 फ्लाइटें कैंसल हुईं। वहीं, 8 विमान कई घंटों की देरी से रांची पहुंचे। एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की वजह से परिचालन बाधित रहा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत पहुंचे बांका, मंत्री संजय की मां को दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 28 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article इस ऐतिहासिक मंदिर में खड़ी दो बाइक में मार दी माचिस, फिर…

Related Posts

Headlines

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
Headlines

चालान से नहीं, हादसे से डरिए… कल से रांची में ट्रैफिक का महा-अभियान

September 27, 2026
Headlines

पुलिस में मेरिट की जगह सेटिंग चलेगी तो सड़कों पर कानून नहीं, खौफ का राज दिखेगा : बाबूलाल

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026

चालान से नहीं, हादसे से डरिए… कल से रांची में ट्रैफिक का महा-अभियान

September 27, 2026

पुलिस में मेरिट की जगह सेटिंग चलेगी तो सड़कों पर कानून नहीं, खौफ का राज दिखेगा : बाबूलाल

September 27, 2026

झूठ और भ्रम की राजनीति ध्वस्त, EC से बिना शर्त माफी मांगे विपक्ष : आदित्य साहू 

September 27, 2026

गिरिडीह में ज्वेलर से लूटपाट का खुलासा, देवघर से दबोचा गया बिहार का लुटेरा

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.