Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरिडीह में ज्वेलर से लूटपाट का खुलासा, देवघर से दबोचा गया बिहार का लुटेरा
Headlines

गिरिडीह में ज्वेलर से लूटपाट का खुलासा, देवघर से दबोचा गया बिहार का लुटेरा

September 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के मालिक से हुई लूटपाट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बिहार के जमुई जिले के रहने वाले एक अपराधी को पड़ोसी जिले देवघर से धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटे गए चांदी के जेवरात और उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस के हाथ लग गई हैं। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

सुनसान रास्ते पर रोका और लूट लिए थे गहने

यह वारदात 16 अगस्त की शाम करीब सवा सात बजे की है। चतरो बाजार में दुकान चलाने वाले श्याम सुंदर सोनार अपनी दुकान समेट कर रोज की तरह घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हथियार दिखाकर बदमाशों ने उनसे गहने और सामान छीने और मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने देवरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल नए कानून बीएनएस की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

नंबर प्लेट बदलकर लूटी गई बाइक से दिया वारदात को अंजाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सुराग और अपने मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक पहले ही बरामद कर ली थीं। पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इनमें से एक बाइक किसी दूसरे व्यक्ति से छीनी गई थी। बदमाशों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी और उसी से इस लूट को अंजाम दिया था।

देवघर से पकड़ा गया संतोष उर्फ चरकु, साथी अभी फरार

सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम ने देवघर में जाल बिछाया और जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र निवासी संतोष पासवान उर्फ चरकु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संतोष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चांदी की चेन, दो बिछिया, एक जोड़ी पायल और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया। टीम में तिसरी इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि बाकी लुटेरों को भी जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : हादसों को दावत दे रहे थे हाईवे पर खड़े ट्रक, DTO ने आधी रात को काटा लाखों का चालान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, डिप्टी सीएम बोले- घबराएं नहीं, स्थिति पूरी तरह काबू में
Next Article झूठ और भ्रम की राजनीति ध्वस्त, EC से बिना शर्त माफी मांगे विपक्ष : आदित्य साहू 

Related Posts

Headlines

झूठ और भ्रम की राजनीति ध्वस्त, EC से बिना शर्त माफी मांगे विपक्ष : आदित्य साहू 

September 27, 2026
Headlines

नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, डिप्टी सीएम बोले- घबराएं नहीं, स्थिति पूरी तरह काबू में

September 27, 2026
बिहार

निजी सेंटरों के चक्कर से राहत, बिहार के 606 अस्पतालों में 11.43 लाख मरीजों ने कराई फ्री ईसीजी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झूठ और भ्रम की राजनीति ध्वस्त, EC से बिना शर्त माफी मांगे विपक्ष : आदित्य साहू 

September 27, 2026

गिरिडीह में ज्वेलर से लूटपाट का खुलासा, देवघर से दबोचा गया बिहार का लुटेरा

September 27, 2026

नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, डिप्टी सीएम बोले- घबराएं नहीं, स्थिति पूरी तरह काबू में

September 27, 2026

निजी सेंटरों के चक्कर से राहत, बिहार के 606 अस्पतालों में 11.43 लाख मरीजों ने कराई फ्री ईसीजी

September 27, 2026

उम्मीदों को मिलेंगे नए पंख, PVUNL और एलिम्को की पहल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.