अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना में दोनों बाइक पूरी तरह जल गईं। आगजनी की घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सुबह मंदिर की व्यवस्था देखने आया था और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर मंदिर के अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर दोनों मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है।
Also Read : राशिफल @ 28 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : राशिफल @ 28 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

