Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माशूका की मौ’त के गम में टूट गया आशिक, फिर क्या कर गया… जानें
Headlines

माशूका की मौ’त के गम में टूट गया आशिक, फिर क्या कर गया… जानें

March 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रेमी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Sultanpur (UP) : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों पिछले तीन साल से रिलेशन में थे। लड़की को आखिरी बार देखने की चाह में युवक कब्रिस्तान तक पहुंच गया और कब्र खोदने लगा। लोगों ने रोका तो वह वहां से चला गया। दो दिन बाद उसका शव एक बाग में पेड़ से लटका मिला।

सड़क हादसे में गई अर्पिता की जान

मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भागीरथ पट्टी, घाटमपुर उत्तरी गांव का है। यहां के रहने वाले 25 साल के विनीत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार की हालत सामान्य थी। पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। विनीत एक कपड़े की दुकान में काम करता था। उसी दुकान में अर्पिता नाम की लड़की भी काम करती थी। दोनों की दोस्ती हुई, फिर धीरे धीरे प्यार में बदल गई। परिवार वालों के मुताबिक, 25 फरवरी की दोपहर अर्पिता अपने भाई के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

खबर मिलते ही टूट गया विनीत

अगले दिन जब विनीत को अर्पिता की मौत की खबर मिली तो वह बुरी तरह टूट गया। भाई स्वामित्त के मुताबिक, वह तुरंत अर्पिता के घर पहुंचा। वहां रोते रोते बेहोश हो गया। किसी तरह उसे घर लाया गया, लेकिन वह पूरी तरह सदमे में था। भाभी काजल ने बताया कि अर्पिता की मौत के बाद से विनीत ने खाना पीना छोड़ दिया था। किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रहा था। बस चुपचाप बैठा रहता था।

कब्रिस्तान पहुंचकर खोदने लगा कब्र

शाम के वक्त वह दोबारा अर्पिता के घर पहुंचा। वहां पता चला कि उसे दफना दिया गया है। यह सुनकर वह सीधे कब्रिस्तान पहुंच गया। वहां अर्पिता की कब्र पहचानकर उसे खोदने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे ऐसा करते देखा तो समझाकर रोका। इसके बाद वह वहां से चला गया। घर वाले समझ रहे थे कि वह वापस आ जाएगा, लेकिन वह फिर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस ने विनीत के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। उसकी आखिरी लोकेशन गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर एक बाग में मिली। जब पुलिस और परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि विनीत का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और जांच शुरू की। उसकी जेब से एक प्रेम पत्र भी मिला है। उसमें उसने अर्पिता के बिना जीने की बात लिखी थी। सोशल मीडिया पर उसका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें उसने कहा था कि जब उसकी जान ही इस दुनिया में नहीं रही तो वह जीकर क्या करेगा।

साथ जी न सके, साथ दफन हुए

पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार शाम को विनीत का शव घर लाया गया। परिजनों ने उसकी आखिरी इच्छा मानते हुए उसे अर्पिता की कब्र के बगल में ही दफना दिया। गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इसे सच्चे प्यार की दर्दनाक कहानी बता रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दो जिंदगियां जो साथ जीना चाहती थीं, अब एक ही कब्रिस्तान में साथ सो रही हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची की रातों का काला सच : मोबाइल पर डील, फिर सेज सजाने भेज दी जाती थी लड़कियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफंदे से लटकती मिली मिथिलेश ठाकुर की लाश, तफ्तीश शुरू
Next Article बोर्ड की बैठक नहीं होने से अटके काम, अजय राय ने दिया अल्टीमेटम

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.