Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिरकी लेने के मूड में झारखंड का मौसम : रात में ठंड, दिन में गर्मी और अब बारिश का अलर्ट
Headlines

फिरकी लेने के मूड में झारखंड का मौसम : रात में ठंड, दिन में गर्मी और अब बारिश का अलर्ट

February 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : उत्तर भारत में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब झारखंड में भी साफ दिखने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त कुहासा छा रहा है और दिन चढ़ते ही आसमान में आंशिक बादल नजर आ रहे हैं। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

सुबह कुहासा, दिन में बादल

शनिवार की सुबह भी कई इलाकों में हल्का कुहासा देखा गया। इसके बाद दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम साफ तो रहा, लेकिन धूप और बादलों की आंख-मिचौली लोगों को साफ महसूस हुई। गुरुवार से ही राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

कहीं बूंदाबांदी, कहीं सूखा मौसम

राजधानी रांची के कांके समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हालांकि बारिश इतनी हल्की रही कि जमीन तक भी मुश्किल से पहुंची। इसके बावजूद मौसम में नमी बढ़ने से ठंडक का अहसास बना हुआ है।

तापमान का हाल : चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में तापमान का उतार-चढ़ाव साफ नजर आया।

  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिन में जहां धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात और सुबह में हल्की ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

24 फरवरी को 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी को राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

25 फरवरी को भी राहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि 25 फरवरी को भी सुबह के समय कोहरा छा सकता है और दिन में बादल बने रहेंगे। यानी फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं।

दिन में गर्मी, रात में ठंड

न्यूनतम तापमान कम रहने की वजह से सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। इसी वजह से लोग दिन में हल्के कपड़े और सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

आने वाले दिनों में क्या होगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। यानी फिलहाल मौसम का यह उतार-चढ़ाव यूं ही जारी रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें : ज्यादा गुस्सा करने वालों के लिए चेतावनी, शरीर को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleज्यादा गुस्सा करने वालों के लिए चेतावनी, शरीर को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
Next Article सरकारी अस्पताल से PAN इंडिया तक : डॉ जयंत घोष की मेहनत को मिली राष्ट्रीय पहचान

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.