Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JLKM की निशा भगत को तगड़ा झटका, जयराम ने पार्टी से निकाला
Headlines

JLKM की निशा भगत को तगड़ा झटका, जयराम ने पार्टी से निकाला

September 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JLKM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : JLKM नेत्री और गुमला की पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो ने तगड़ा झटका दिया है। जयराम महतो ने निशा भगत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टाइगर ने निशा भगत को पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। साथ ही आगामी छह सालों तक पार्टी की किसी भी गतिविधि, पद या दायित्व में उनकी भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुड़मी समुदाय के संबंध में दिए गए असत्य और भ्रामक बयान के चलते पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पार्टी की छवि को पहुंचा नुकसान

JLKM पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी का मूल उद्देश्य सभी समाज, धर्म, जाति, संप्रदाय और लिंग के सम्मान और समानता की रक्षा करना है। लेकिन हाल ही में विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निशा भगत द्वारा कुड़मी समुदाय के संबंध में दिए गए बयान असत्य, भ्रामक और अनुचित पाए गए हैं। यह आचरण पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के खिलाफ है और इससे पार्टी की सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

छह सालों तक पूर्ण प्रतिबंध

अनुशासन समिति की संस्तुति के आधार पर निशा भगत को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी छह वर्षों तक वे पार्टी की किसी भी गतिविधि, पद या जिम्मेदारी में शामिल नहीं हो सकेंगी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

पार्टी का स्पष्ट संदेश

पार्टी ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि समाज में भ्रांतियां और विभाजनकारी वातावरण उत्पन्न करने वाले वक्तव्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और अनुशासन का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में भाई बना जानी दुश्मन, क्या गुनाह कर बैठा… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन के लफड़े में भाई बना जानी दुश्मन, क्या गुनाह कर बैठा… जानें
Next Article JLKM सुप्रीमो की तबीयत नासाज, सलाइन चढ़ाते शेयर की फोटो… देखें

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.