Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन के लफड़े में भाई बना जानी दुश्मन, क्या गुनाह कर बैठा… जानें
Headlines

जमीन के लफड़े में भाई बना जानी दुश्मन, क्या गुनाह कर बैठा… जानें

September 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जमीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Araria : जमीन का एक टुकड़ा जी का जंजाल बन गया। एक भाई को ही भाई का जानी दुश्मन बना दिया। इल्जाम है कि बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी। अपने बेटों और घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फरसा से वारकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहलाने वाली यह वारदात बिहार के अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के फरही पंचायत के जोगीपुर वार्ड संख्या-12से सामने आयी है। वारदात को बीती शाम अंजाम दिया गया।

साइकिल लगाने को लेकर शुरु हुआ लफड़ा

मृतक की शिनाख्त विशेंदर मंडल (पिता स्व. महावीर मंडल) के तौर पर की गयी है। परिजनों के अनुसार विशेंदर मंडल और मुन्ना उर्फ मुनेश्वर मंडल के बीच जमीन को लेकर पहले से लफड़ा चल रहा था। शुक्रवार की शाम साइकिल लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गयी और मारधाड़ शुरु हो गया। बड़े भाई मुन्ना उर्फ मुनेश्वर मंडल ने अपने बेटों और अन्य परिजनों के साथ मिलकर विशेंदर पर हमला बोल दिया। इल्जाम है कि हमलावरों ने पहले लाठी-डंडे से पीटा और फिर भाला घोंपने के साथ धारदार फरसा से ताबड़तोड़ वार किए। विशेंदर बेतरह जख्मी हो गए। खून से लथपथ हाल में परिजन उन्हें फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप- महिला और बच्चों को भी नहीं छोड़ा 

मृतक की बेटी ज्योति कुमारी भी इस हमले में जख्मी हुई है। उसने बताया कि उसके चाचा और भाइयों सहित कई लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को मारा-पीटा। मां और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से शरीर पर चढ़कर हमला कर रहे थे। मृतक किसान थे और उनके पांच बेटियां व एक बेटा है। परिवार का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था।

एक संदेही हिरासत में, बाकी के लिए छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज SDPO मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज थानेदार संजय कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। SDPO ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपेन मंडल नामक एक संदेही गुनहगार को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी सहित 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी सहित 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी… जानें क्यों
Next Article JLKM की निशा भगत को तगड़ा झटका, जयराम ने पार्टी से निकाला

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.