Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 10:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JSSC-CGL : CID ने सिसई के BWO को दबोचा, अब सेटिंग से पास कैंडिडेट रडार पर
Headlines

JSSC-CGL : CID ने सिसई के BWO को दबोचा, अब सेटिंग से पास कैंडिडेट रडार पर

September 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी के हाथ एक बड़ी मछली लगी है। सीआईडी की टीम ने पलामू के डुमरी इलाके के रहने वाले कुंदन कुमार को धर दबोचा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुंदन कोई मामूली बिचौलिया नहीं, बल्कि इसी परीक्षा को पास करके गुमला के सिसई में BWO यानी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी यानी की कुर्सी पर बैठकर मजे से सरकारी नौकरी कर रहा था। सीआईडी की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

खुद परीक्षा दी, पास हुआ और माफिया का एजेंट बनकर वसूली भी की

जांच में सामने आया है कि कुंदन इस पूरे खेल में दोहरी भूमिका निभा रहा था। एक तरफ उसने खुद अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी और नौकरी हासिल की, तो दूसरी तरफ वह परीक्षा माफिया के मुख्य एजेंट के रूप में काम कर रहा था। उसने कई युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली। इसके बाद नकल माफिया के पूरे सिंडिकेट से सांठगांठ कर उन अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास भी कराया। कुंदन ने सरकारी पद का रौब दिखाकर और सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर जमकर चांदी काटी।

ओएमआर शीट, सेंटर और बैंक खाते खंगाल रही सीआईडी

कुंदन के सलाखों के पीछे पहुंचते ही अब उन लोगों की नींद उड़ गई है जिन्होंने पैसे देकर नौकरी पाई थी। सीआईडी अब ऐसे सभी सफल अभ्यर्थियों की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है जिन्हें कुंदन ने सेटिंग के जरिए पास कराया था। जांच एजेंसी इन सभी के परीक्षा केंद्रों, ओएमआर शीट और उन्हें मिले नंबरों का बारीकी से मिलान कर रही है। इसके साथ ही कुंदन और संदिग्ध अभ्यर्थियों के बैंक खातों के बीच हुए पैसों के संदिग्ध लेनदेन का पूरा ब्योरा निकाला जा रहा है ताकि पक्के सबूत जुटाए जा सकें।

फर्जीवाड़े से अफसर बने कई लोगों पर जल्द गिरेगी गाज

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, कुंदन से मिली जानकारी के आधार पर फर्जीवाड़े से पास हुए अभ्यर्थियों की पहचान की जा रही है। जांच एजेंसी का शिकंजा अब इन सभी पर कसने वाला है। बहुत जल्द इन सभी संदिग्धों को नोटिस भेजकर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। साफ है कि आने वाले दिनों में न सिर्फ कई और चेहरे बेनकाब होंगे, बल्कि सेटिंग के दम पर अफसर बनकर बैठे लोगों की कुर्सी भी छिन सकती है और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article सीतामढ़ी में दरिंदगी! इलाज कराने आयी किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाया, फिर…

Related Posts

Headlines

सीतामढ़ी में दरिंदगी! इलाज कराने आयी किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाया, फिर…

September 7, 2026
राशिफल

राशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 7, 2026
Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीतामढ़ी में दरिंदगी! इलाज कराने आयी किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाया, फिर…

September 7, 2026

JSSC-CGL : CID ने सिसई के BWO को दबोचा, अब सेटिंग से पास कैंडिडेट रडार पर

September 7, 2026

राशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 7, 2026

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.