Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 12:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीतामढ़ी में दरिंदगी! इलाज कराने आयी किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाया, फिर…
Headlines

सीतामढ़ी में दरिंदगी! इलाज कराने आयी किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाया, फिर…

September 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Sitamarhi : सीतामढ़ी जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के भासर पिकेट अंतर्गत इलाके में तीन युवकों पर किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाकर सुनसान सरेह में ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी मूल रूप से रीगा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद वह बदहवास हालत में मिली, जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर सीधे नगर थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल किशोरी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज और मेडिकल जांच कराई गई।

रास्ता भटकी तो बदमाशों की नजर पड़ी, टेंपो में बैठाकर ले गए

बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के साथ इलाज कराने के लिए सीतामढ़ी शहर आई थी। इसी दौरान वह रास्ता भटकते हुए भासर पिकेट की ओर चली गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों की नजर उस पर पड़ी। परिजनों के अनुसार, युवकों ने किशोरी को जबरन टेंपो में बैठाया और शहर से दूर सुनसान सरेह की तरफ ले गए।

आरोप है कि सुनसान जगह पर तीन युवकों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे वहीं बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह किशोरी अपनी मां तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां उसे लेकर नगर थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी, घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सदर डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और किशोरी तथा उसकी मां से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी जांच की और वहां से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। किशोरी का आधिकारिक बयान दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद उसे घर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

CCTV फुटेज और स्थानीय सूत्रों से आरोपियों की तलाश

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों और पुलिस के सूत्रों से भी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला किशोरी से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरे प्रकरण की जांच बेहद संवेदनशील तरीके से कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJSSC-CGL : CID ने सिसई के BWO को दबोचा, अब सेटिंग से पास कैंडिडेट रडार पर
Next Article SBI से IBPS तक बैंक में नौकरी का मौका, हजारों पदों पर Vacancy

Related Posts

Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.