Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलो इंडिया यूथ गेम्स: थांगता प्रतियोगिता मणिपुर में जीते पांच स्वर्ण पदक
Headlines

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: थांगता प्रतियोगिता मणिपुर में जीते पांच स्वर्ण पदक

February 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मंडला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के अंतर्गत मंडला में गतका एवं थांगता प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। गतका का आयोजन 2 से 4 फरवरी तथा थांगता का आयोजन 8 से 10 फरवरी तक किया गया। शुक्रवार को हुए मणिपुर के पारंपरिक खेल थांगता के फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतिस्पर्धा का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मणिपुर ने सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक जीते। मध्यप्रदेश को एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक प्राप्त हुए।

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, ग्रेंड मास्टर थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेमकुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने विजयी होने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया।

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रतिभागियों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से जिलेवासियों को देश के अन्य राज्यों के खेलों को देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के लिए मंडला का चयन किया जाना जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छे संकेत हैं। यह आयोजन जिलेवासियों के लिए एक नया अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन से आदिवासी जिले के पारम्परिक खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्रेंड मास्टर थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेमकुमार सिंह ने अपने संबोधन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय लोगों से मिले सहयोग की सराहना की।

बालिका वर्ग में इन्होंने जीते पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत संपन्न हुए थांगता गेम्स के फुनाबाअनिसुबा ईवेंट में 52 किलोग्राम बालिकाओं में मणिपुर की यूमनाम दयारानी देवी ने स्वर्ण, दिल्ली की चंदा ने रजत एवं नागालैंड की बनुदास ने कांस्य पदक जीता। फुनाबाअनिसुबा ईवेंट के 56 किलोग्राम बालिकाओं में मणिपुर की कोलोम मेरिनादेवी ने स्वर्ण, दिल्ली की प्रिया कुमारी ने रजत एवं हरियाणा की प्रीति ने कांस्यपदक जीता। इसी प्रकार फुनाबा अमा ईवेंट में 52 किलोग्राम बालिकाओं में मणिपुर की अथोकपामकेमीदेवी ने स्वर्ण, दिल्ली की दीक्षा ने रजत तथा बिहार की महिका कुमारी ने कांस्य पदक जीता। फुनाबा अमा ईवेंट के 56 किलोग्राम बालिकाओं में असम की सिमा सिंघा ने स्वर्ण, मणिपुर की हुईड्रोम अलीआ चानू ने रजत तथा छत्तीसगढ़ की रिमझिम गुप्ता ने कांस्यपदक जीता।

बालक वर्ग में इन्होंने जीते पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत संपन्न हुए थांगता गेम्स के फुनाबाअनिसुबा ईवेंट में 56 किलोग्राम बालक में मध्यप्रदेश के शिवकांत दांगी ने स्वर्ण, हरियाणा के भारत ने रजत तथा मणिपुर के लाईपुबम विशाल शर्मा ने कांस्यपदक जीता। फुनाबाअनिसुबा ईवेंट के 60 किलोग्राम बालक में मणिपुर के हेईसनम सेन्चुरी सिंह ने स्वर्ण, दिल्ली के गर्व ने रजत तथा पंजाब के तरूण शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार फुनाबा अमा ईवेंट में 56 किलोग्राम बालक में मणिपुर के लेईतानथेम ओनी सिंह ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के सत्यम दांगी ने रजत तथा जम्मूकश्मीर के हसीफ साफी ने कांस्य पदक जीता। फुनाबा अमा ईवेंट के 60 किलोग्राम बालक में हरियाणा के तुशार बुधवार ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के यश जाट ने रजत तथा दिल्ली के प्रदीप ने कांस्य पदक जीता।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमप्रः चार सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख
Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का समापन आज, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय खेल मंत्री होंगे शामिल

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.