Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 08:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस की वर्दी में किडनैपिंग का खेल, टारगेट होते थे सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स… जानें
Headlines

पुलिस की वर्दी में किडनैपिंग का खेल, टारगेट होते थे सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स… जानें

July 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamtara : पुलिस की वर्दी पहनकर साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जामताड़ा पुलिस ने किडनैप करने वाले इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अजीज अब्दुल उर्फ शैख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान बताया गये। दोनों ही किनैपर पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने किडनैपिंग में इस्तेमाल की गयी एक बोलेरो, काला/भुरा रंग का पिट्ठु बैग जिसमें 04 केमोफ्लाईज T-shirt तथा एक ट्राउजर थे, एक स्मार्ट फोन, एक कीपैड मोबाइल और 8300 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। इस बात का खुलासा जामताड़ा के पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने मीडिया के सामने किया।

SP राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि बीते 14 जुलाई को बिंदापाथर थाना से एक युवक को किडनैप कर लिया गया था। उसे पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोगों ने उठाया और बोलेरो में बैठाकर चलते बने। इसको लेकर बिंदापाथर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। SP राजकुमार मेहता के निर्देश पर नाला SDPO की देखरेख में एक SIT का गठन किया गया। गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर कांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अजीज अब्दुल उर्फ शैख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इन दोनों ने पुलिस को जो कुछ भी बताया, उसे सुन पुलिस भी थोड़ा दंग रह गयी। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने खुलासा किया कि इनके गिरोह का टारगेट सिर्फ और सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स रहते हैं। ये लोग कभी भी आम लोगों को अपना शिकार नहीं बनाते। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गांव से साइबर क्रिमिनल्स एवं उनके परिजनों को उठाते थे। पहले तो उन लोगों के जेब में जो कुछ भी माल होता, उसे लूट लेते थे। इसके बाद फिरौती का खेल होता था। महज एक से दो घंटे के भीतर फिरौती की रकम लेकर ये लोग निकल जाते थे।

Advertisement Advertisement

SP राजकुमार मेहता ने बताया कि धराये किडनैपर्स के इनफॉर्मर्स का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उन्हें बिल्कुल सटीक सूचना मिल जाती थी कि कौन साइबर क्राइम कर रहा है और किसके पास कितना माल है। इंफॉर्मेशन हासिल करने के बाद पूरी की पूरी गैंग साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर फिरौती वसूलने में जुट जाती। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछा कि केवल साइबर अपराधियों को ही टारगेट क्यों करते हो, आम आदमी के क्यों नहीं?? इस सवाल पर अपराधियों ने कहा कि साइबर क्रिमिनल्स को लूटने के बाद भी वे लोग पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जायेंगे। अगर जायेंगे तो खुद फंस जायेंगे, इस चलते उन्हें ही टारगेट करते हैं।

पुलिस की वर्दी में किडनैपिंग का खेल, टारगेट होते थे सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स… जामताड़ा SP राजकुमार मेहता बता गया पूरी कहानी… देखें pic.twitter.com/rFr5gkGsoJ

— News Samvad (@newssamvaad) July 21, 2025

इन किडनैपर्स को दबोचने में नाला इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, बिंदापाथर थानेदार विकास कुमार यादव, एसआई चंदन कुमार तिवारी, एएसआई राकेश कुमार, सिपाही संतोष कुमार सिंह, हवलदार गिरीश टुडू, सिपाही सब्बीर सिद्दीकी और सुधीर कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : SSP ने बदले तीन अधिकारियों के कंधे पर लगे सितारे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSSP ने बदले तीन अधिकारियों के कंधे पर लगे सितारे
Next Article IDFC FIRST Bank में नौकरी का सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट्स को मौका

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.