Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NTPC DGM म’र्डर केस में बाबूलाल ने राज्य सरकार को घेरा, क्या बोले… जानें
Headlines

NTPC DGM म’र्डर केस में बाबूलाल ने राज्य सरकार को घेरा, क्या बोले… जानें

March 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर क्राइम कंट्रोल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हजारीबाग में NTPC कोयला परियोजना के DGM की गोली मारकर हत्या की घटना को स्तब्ध करने वाला बताया। शनिवार को अपने बयान में मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भड़काऊ बयानों के चलते कोयला कारोबार प्रभावित हो रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सात मार्च को रांची में एक कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपराधियों को उकसाकर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोयले के काले कारोबार में न जाने कितने निर्दोष लोगों की जान जाएगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और चतरा में प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी सरकारी तंत्र के संरक्षण में हो रही है। इस अवैध कारोबार से वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंटता है। यदि इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो हत्याएं और अपराध इसी तरह जारी रहेंगे। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला चोरी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी बनाना अच्छी पहल है, लेकिन इसे ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया जाना चाहिए। जब तक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे, तब तक कोयला चोरी और उससे जुड़े अपराधों पर लगाम लगाना संभव नहीं होगा।

बाबूलाल मरांडी ने राज्य के DGP से भी आग्रह किया कि कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

auto

हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं।

मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं।

कल रांची में…

— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 8, 2025

इसे भी पढ़ें : शटर खोलते ही CSP संचालक को पिस्टल भिड़ाया और फिर…

इसे भी पढ़ें : NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव को दिन दहाड़े भून डाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशटर खोलते ही CSP संचालक को पिस्टल भिड़ाया और फिर…
Next Article 112 ‘मंईयां’ का हक मारने वाले के खिलाफ रांची DC ने लिया एक्शन… जानें क्या

Related Posts

Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.