Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 01:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस साल शादियों के 55 शुभ मुहूर्त, कब-कब… जानें
Headlines

इस साल शादियों के 55 शुभ मुहूर्त, कब-कब… जानें

January 16, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शादियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही नये साल में शादियों का सीजन फिर शुरू हो गया। यह जनवरी से अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद जुलाई में शादियों के मुहूर्त रहेंगे। शुक्र ग्रह अस्त हो जाने से मई और जून में शादियां नहीं हो पाएंगी। जुलाई से नवंबर के पहले हफ्ते तक देवशयन होने से मुहूर्त नहीं होंगे। फिर 12 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों का सीजन रहेगा। कुछ पंडितों के मुताबिक साल 2024 में शादियों के लिए कुल 55 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

31 जनवरी तक 9 विवाह मुहूर्त

Advertisement Advertisement

मीडिया जगत के बड़े घराने ‘दैनिक भास्कर’ में छपी खबर के अनुसार जनवरी के पहले 15 दिनों में सूर्य धनु राशि में रहा। इस कारण धनुर्मास होने से शादियों के लिए मुहूर्त नहीं थे, लेकिन 16 तारीख से शादियां शुरू हो रही हैं। 31 जनवरी तक 9 विवाह मुहूर्त रहेंगे। फिर 12 मार्च तक शादियों के मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में आ जाएगा। इस चलते खर मास शुरू होगा जो 15 अप्रैल तक रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक इस एक महीने में शुभ काम की मनाही होती है, इसलिए इन दिनों मुहूर्त नहीं होते हैं। इसके बाद अगला मुहूर्त 18 अप्रैल को रहेगा।

अक्षय तृतीया और वसंत पंचमी पर शादियों का संयोग नहीं

14 फरवरी 2024 को वसंत पंचमी है। इसे शादी के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन इस बार वसंत पंचमी पर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक इस नक्षत्र में शादी नहीं की जाती है। इस कारण वसंत पंचमी पर विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया रहेगी। ये दिन भी शादियों के लिए बड़ा अबूझ मुहूर्त होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण शादी का मुहूर्त नहीं होगा। इस तरह दो बड़े अबूझ मुहूर्त वाले दिनों में भी शादियां नहीं होंगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में इन दोनों दिनों में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह भी होते हैं।

मई-जून 2024 में भी मुहूर्त नहीं

29 अप्रैल को शुक्र, सूर्य के नजदीक आ जाएगा। सूर्य के नजदीक जो भी ग्रह आता है उसे अस्त माना जाता है। शुक्र 61 दिन तक अस्त रहेगा। ज्योतिष का कहना है कि शुक्र के अस्त हो जाने से शादियों के लिए मुहूर्त नहीं होते हैं। 28 जून को शुक्र ग्रह के उदय होने के बाद शादियां शुरू होंगी और 15 जुलाई को देवशयन होने तक मुहूर्त रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर में 14 सोने के दरवाजे का काम पूरा, देखें अद्भुत तस्वीरें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराम मंदिर में 14 सोने के दरवाजे का काम पूरा, देखें अद्भुत तस्वीरें
Next Article दो एकड़ में लगे फसल तहस-नहस… जानें कैसे

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.