Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 01:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति का पेट चाकू से फाड़ निकाल ली आंतें और किडनी, फिर छत से…
Headlines

पति का पेट चाकू से फाड़ निकाल ली आंतें और किडनी, फिर छत से…

August 23, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Kurukshetra : कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। पिहोवा रोड पर किराये के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय मजदूर राजेश की उसकी पत्नी बिमला ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, राजेश के पेट पर चाकू से करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा घाव हुआ। घाव इतना गहरा था कि उसके अंदर के अंग बाहर निकल आए।

इल्जाम है कि महिला ने पति का चाकू से पेट फाड़ दिया, आंतें और किडनी निकाल लीं। इसके बाद अंगों को कट्टे में भर दिया। वारदात के बाद बिमला ने मकान की पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना के करीब 24 घंटे बाद तक पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी थी। पुलिस अब उसके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि पूछताछ के बाद हत्या की असली वजह सामने आ सके।

रात में झगड़े की आवाजें आईं, फिर अचानक गिरने की आवाज सुनाई दी

राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था। वह पत्नी बिमला के साथ पिहोवा रोड पर रिंकू के मकान की पहली मंजिल पर किराये से रहता था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद की आवाजें कमरे से बाहर आ रही थीं।

लोगों को लगा कि रोज की तरह दोनों में कहासुनी हो रही है, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद अचानक किसी के गिरने की तेज आवाज आई। लोग बाहर निकले तो बिमला गली में घायल हालत में पड़ी मिली। वह पहली मंजिल से नीचे गिर गई थी। इसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और ऊपर कमरे में जाकर देखा।

कमरे के अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। राजेश खून से लथपथ पड़ा था। फर्श और दीवारों पर खून के निशान थे। कमरे के एक कोने में बोरा रखा था। पुलिस के पहुंचने के बाद जब बोरा खुलवाया गया तो उसमें राजेश के अंग मिले। कमरे से तीन चाकू भी बरामद हुए। इनमें से एक पर खून लगा हुआ था।

फोरेंसिक विशेषज्ञ बोले- इतना लंबा घाव पहली बार देखा

मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी व्यक्ति के पेट में चाकू से इतना लंबा घाव देखा है। उनके मुताबिक, चाकू से बहुत जोर से वार किया गया और इसके बाद पेट को फाड़ा गया। कई वार किए जाने के कारण अंदर के अंग बाहर निकल आए।

पुलिस ने मकान मालिक रिंकू की शिकायत पर शनिवार को हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी मौके से बरामद कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था।

भाई सीतापुर से पहुंचा, बोला- झगड़े की जानकारी थी लेकिन ऐसी घटना का अंदाजा नहीं था

राजेश की हत्या की खबर मिलने के बाद उसका भाई रिंकू शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कुरुक्षेत्र पहुंचा। उसने बताया कि राजेश और बिमला की शादी को कई साल हो चुके थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। परिवार को दोनों के बीच होने वाले झगड़ों की जानकारी थी, लेकिन किसी ने कभी नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

वहीं, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश कई बार नशे की हालत में बिमला के साथ मारपीट भी करता था। लोगों को आशंका है कि शुक्रवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और मारपीट की स्थिति बनी होगी। इसके बाद बिमला ने गुस्से में राजेश पर चाकू से हमला कर दिया होगा। हालांकि, अभी यह केवल आसपास के लोगों की आशंका है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद इस मामले की तस्वीर और साफ होगी। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू मौके से मिल गया है। बिमला के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद हत्या की वजह और घटना के पूरे क्रम का पता लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : एसपी शिवाशीष की अपील- अंतिम सोमवारी पर शांति से करें दर्शन, पुलिस रहेगी मुस्तैद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसपी शिवाशीष की अपील- अंतिम सोमवारी पर शांति से करें दर्शन, पुलिस रहेगी मुस्तैद
Next Article रात में पत्नी से झगड़ा के बाद घर से निकला सिकंदर… सुबह रुला गया सब को

Related Posts

Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
Headlines

आंदोलन के अंगारों पर आंचल बिछाने वाली ‘मां’ अब सदा के लिये शांत

October 7, 2026
Headlines

“बाबा के बाद मां की छांव भी छिनी”, छलका बिलखते सीएम बेटे का दर्द

October 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026

राशिफल @ 08 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 8, 2026

आंदोलन के अंगारों पर आंचल बिछाने वाली ‘मां’ अब सदा के लिये शांत

October 7, 2026

“बाबा के बाद मां की छांव भी छिनी”, छलका बिलखते सीएम बेटे का दर्द

October 7, 2026

सीएम हेमंत के सिर से उठा मां का साया, नहीं रहीं आंदोलन की तपिश झेलने वाली रूपी सोरेन

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.