Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिगरेट का पैसा मांगने पर हुआ लफड़ा, फिर दुकानदार की बीवी पर चला दी गो’ली
Headlines

सिगरेट का पैसा मांगने पर हुआ लफड़ा, फिर दुकानदार की बीवी पर चला दी गो’ली

March 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सिगरेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (NityaNand Dubey) : राशन दुकानदार की बीवी को टारगेट कर गोली चलाने के इल्जाम में तीन संदेही गुनहगारों को पुलिस ने दबोचा है। धराये लोगों के नाम अमन कुमार विश्वकर्मा, संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा उर्फ मंटू कुमार विश्वकर्मा बताये गये। इनके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, फायर किया हुआ एक खोखा और लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सिगरेट सुलगाने के बाद पैसे देने को लेकर हुए लफड़े में राशन दुकानदार रामदास चौधरी की बीवी लालो देवी पर जानलेवा हमला किया गया था। इस बात का खुलासा आज यानी मंगलवार को गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने किया।

SP दीपक कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि बीते सोमवार यानी 10 मार्च की शाम के करीब 4:45 बजे संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा रामदास चौधरी की दुकान पर पहुंचे। दुकान में रामदास की पत्नी लालो देवी मौजूद थी। दोनों लड़कों ने दुकान से सिगरेट ली और उसे सुलगा लिया। जब पैसे देने की बारी आई तो लफड़ा करने लगे। इस पर दुकान के मालिक रामदास चौधरी ने दोनों को डांट-डपट कर वहां से भगा दिया। डांटने के बाद संदीप और मंटू अपमानित महसूस करने लगे। दोनों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इसके बाद दोनों लोग अपने साथी अमन विश्वकर्मा के साथ देर शाम फिर से उसी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद लालो देवी को टारेगट कर गोली चला दी। गनीमत रही कि लालो देवी बच गयी और गोली पीछे की दीवार पर जा लगी। फायरिंग करने के बाद दुकान में मौजूद लालो देवी की बेटी का मोबाइल फोन भी इन तीनों संदेही गुनहगारों ने छीन लिया और फरार हो गये। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लाले देवी के बयान पर कांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर गढ़वा SDPO नीरज कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने स्पॉट का जायजा लिया, साक्ष्य जुटाये और उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर छापेमार कर तीनों संदेहियों को उठा लिया। धराये तीनों लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, आतंक की गाथा लिखने वाले का खतरनाक अंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोली की मिठाई खरीदते समय रहें अलर्ट, खोया हो सकता है नकली
Next Article यूपीएससी मेडिकल सर्विस में नौकरी का सुनहरा अवसर, आज ही करें आवेदन!

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.