Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 07:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू यादव को दोबारा जाना पड़ सकता है जेल!, खतरे की घंटी शुरू
Headlines

लालू यादव को दोबारा जाना पड़ सकता है जेल!, खतरे की घंटी शुरू

July 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चारा घोटाले से जुड़े पांचवे और आखिरी केस में सुनवाई शुरू हो चुकी है।

रांची हाईकोर्ट में डोरंडा कोषागार मामले में सुनवाई शुरू हुई है, इस पर अगले कुछ महीनों में फैसला आ सकता है। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही कि लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। इसको लेकर लालू फैमिली और उनके समर्थक टेंशन में नजर आ रहे हैं।

auto

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव हाल ही में जमानत पर छूटे हैं। वो दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रुके हुए हैं। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो के बाहर आते ही बिहार में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गईं। लालू यादव को जमानत मिलने से परिजनों के साथ-साथ आरजेडी समर्थकों में नया जोश नजर आया। हालांकि, अब चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में सुनवाई शुरू होने के बाद चर्चा है कि क्या लालू यादव को फिर से जेल जाना होगा?

डोरंडा कोषागार से करीब 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची हाईकोर्ट में वर्चुअल मोड में सुनवाई शुरू हुई है। कोरोना संकट के चलते करीब दो महीने से इस मामले की सुनवाई बंद थी। इस केस में जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से काफी पहले ही लालू यादव समेत 100 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है। जानकारी मिल रही कि इसमें अब बहस चल रही है, अगले 6 महीने में इस पर सुनवाई पूरी होने के साथ फैसला भी आ सकता है।

ऐसी स्थिति में आरजेडी मुखिया को अगर सजा होती है तो उन्हें एक बार फिर जेल जाना होगा। हालांकि, उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। यही वजह है कि रांची रिम्स से उन्हें दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया गया था। बाद में जब उन्हें जमानत मिली तो उसके बाद भी लालू यादव अभी तक पटना नहीं पहुंचे हैं। दिल्ली में ही बेटी मीसा भारती के घर पर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 5 जुलाई को आरजेडी की स्थापना दिवस के मौके पर जरूर लालू यादव सबके सामने आए और वर्चुअली पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लेकिन उनके स्वास्थ्य पर असर नजर आ रहा था। अब डोरंडा केस में कोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड सरकार पारा शिक्षकों के स्वाभिमान को कुचल रही है, 15 अगस्त तक वेतनमान लागू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन: मोर्चा
Next Article बड़ा हादसा: हिमाचल के किन्नौरी में पुल गिरने से नौ की मौत, तीन घायल

Related Posts

Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.