Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 07:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें
Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा है कि कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आने वाले आम लोगों को किसी भी सूरत में परेशान न होना पड़े। जनता की समस्याओं को लटकाने के बजाय अधिकारी और कर्मचारी उनका मौके पर और जल्द से जल्द समाधान निकालें। यह बात उन्होंने बरवाडीह अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को सीधे तौर पर समझाते हुए कही। एसपी ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि सरकारी कामकाज में किसी भी तरह की सुस्ती या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित मामलों को जल्द निपटाने की सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान एसपी कुमार गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के जितने भी पुराने और लंबित कांड हैं, उनका निपटारा पहली प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी फाइल बिना वजह टेबल पर अटकी नहीं रहनी चाहिए। जांच अधिकारियों से उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामलों की जांच में तेजी लाएं और तय समय के भीतर कानूनी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

auto

एक-एक फाइल और पंजियों को खुद देखा

एसपी ने कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों और दैनिक पंजियों की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था देखी और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी दस्तावेजों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से रखा जाए। फाइलों के सही रखरखाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब भी किसी पुराने रिकॉर्ड की जरूरत पड़े, तो उसे ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होना चाहिए। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

परिसर की सुरक्षा और सफाई का लिया जायजा

कार्यालय का मुआयना करते हुए एसपी ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय का माहौल ऐसा होना चाहिए जहां आम नागरिक बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकें। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी किसी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही। इससे पहले, अंचल कार्यालय परिसर पहुंचने पर पुलिस बल के जवानों ने एसपी कुमार गौरव को विधिवत सलामी देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म
Next Article रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.