WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बाराबंकी। शराब माफिया और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सम्पत्ति जब्ती की है। सभी सम्पत्ति मिलाकर कुल 87 लाख 75 हजार 09 सौ रुपये है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शुक्रवार को बताया कि नगर के शराब माफिया उत्तम जायसवाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इसके तहत शराब माफिया उत्तम जायसवाल के आवास को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 06 लाख 51 हजार रुपये है। इसके अलावा उसकी सहयोगी अंजुलता यादव के आवास व कृषि भूमि जब्त किया गया है। उसकी कीमत 30 लाख, 83 हजार 09 सौ रुपये है। साथ ही साथ सहयोगी विपिन जायसवाल के दो आवासों को जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख, 41 हजार रुपये है।
