अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : शराब घोटाले मामले में ACB ने गुरुवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों को तीन जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। एसीबी ने 21 मई की देर शाम तीनों को गिरफ्तार किया था। इनमें झारखंड स्टेट विबरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (जीएम) (वित्त) सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) वित्त सुधीर कुमार और मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह शामिल हैं। स्पेशल कोर्ट ने IAS विनय कुमार चौबे को नेफ्रोलॉजिस्ट के स्पेशलिस्ट से इलाज कराने का जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है। अदालत ने नीरज कुमार सिंह को भी इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिए हैं। विनय कुमार चौबे की तबियत बिगड़ने के बाद रिस्म में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि शराब घोटाला मामले में गत मंगलवार को एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को तीन जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने झारखंड को दी तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन की सौगात
इसे भी पढ़ें : झारखंड की माली हालत और वित्तीय प्रबंधन को नजदीक से जानेगा 16वां वित्त आयोग
इसे भी पढ़ें : BPSC ने ASO के 41 पदों के लिए निकाली Vacancy, जानिये लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी, पांच रोज का मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित
इसे भी पढ़ें : बड़ा एनका’उंटर : 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू सहित 26 नक्सली खत्म
इसे भी पढ़ें : हेमंत हैं बेदाग, तो घोटाले की CBI से कराएं जांच : सुदेश
इसे भी पढ़ें : मुखिया पति पर कर दी गोलियों की बौछार, फिर…



