Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाशिवरात्रि @ काशी विश्वनाथ : अभेद्य किलाबन्दी के बीच आस्था का सैलाब
Headlines

महाशिवरात्रि @ काशी विश्वनाथ : अभेद्य किलाबन्दी के बीच आस्था का सैलाब

February 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाशिवरात्रि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Varanasi : महाशिवरात्रि पर्व पर आज काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में सुरक्षा के अभेद्य किलेबन्दी के बीच दर्शन-पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दरबार में मंगला आरती के बाद से ही भोर 3:30 बजे से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। 144 साल बाद महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान और 60 वर्षों बाद त्रिग्रही योग में मंदिर के गर्भगृह में बाबा के प्रति श्रद्धा अनुराग की अखंड जलधार बेलपत्र, मदार, धतुरा, दुग्ध जल ज्योर्तिलिंग पर निरंतर गिर रही है। जल एवं दूध अर्पण करने के लिए गर्भगृह के चारों द्वारों के बाहर पीतल के विशाल पात्र लगाए गए है।

मंगला आरती के बाद दरबार में पहुंचे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा भी मंदिर न्यास की ओर से की गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम के चारों प्रवेश द्वार पर दर्शन पूजन के लिए लाखों शिवभक्तों की लम्बी कतार अपनी बारी की प्रतीक्षा में बैरिकेडिंग में डटी हुई है। महादेव और आदि शक्ति के मिलन के महापर्व में शामिल होने के लिए शिवभक्तों में बेकरारी भी दिख रही है। जिले और शहर के प्रमुख शिवालयों से लेकर छोटे-छोटे शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ तड़के से ही उमड़ रही है। शिवमय हुई नगरी में कंकर-कंकर शंकर का नजारा है।

auto

इसके पूर्व मंगलवार दोपहर से प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे लाखों शिवभक्त बाबा विश्वनाथ के दरबार में कतारबद्ध होते चले गये। जैसे-जैसे रात चढ़ती गयी कतार का दायरा भी बढ़ता गया। मंगला आरती के बाद सुबह तक बाबा दरबार में जाने के लिए तीन किमी से अधिक लम्बी लाइन लग गई। मंदिर में श्रद्धालुओं को चार गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। पूरी रात लाइन में खड़ा होने के बावजूद शिवभक्तों के चेहरे पर थकान नहीं दिख रही। थकान मिटाने में ‘हर हर महादेव’ का गगनभेदी उद्घोष रामबाण साबित हो रहा है। बाबा दरबार में पहुंचने के बाद तो भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दरबार के गर्भ गृह में पूजापाठ का बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण (लाइव) हो रहा है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। मंदिर की वेबसाइट पर ज्योर्तिलिंग दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। परम्परा के अनुसार महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ भक्तों संग 36 घंटे जागेंगे। रात में खास चार प्रहर की आरती होगी। स्वर्णमंडप में बाबा और मां गौरा का प्रतीक रूप से विवाह होगा। काशी के हर शिवालय में उमड़ रही भीड़ महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा शहर और आस- पास के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

गौरी केदारेश्वर, महामृत्युंजय, कृतिविशेश्वर, बैजनत्था, शूलटंकेश्वर,कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव, रामेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा बीएचयू स्थित नये काशी विश्वनाथ मंदिर में भी लाखों भक्त दर्शन पूजन कर रहे है। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन भी खासा चौकस है। बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से हो रही है। इसके अलावा मंदिर परिक्षेत्र में लगाए गए वॉच टॉवर पर अर्धसैनिक बल,एटीएस के कमांडो,पुलिस बल के जवान दूरबीन और हाईटेक वेपेन्स के साथ मुस्तैद है। खुद वाराणसी परिक्षेत्र के कमिश्नर कौशलराज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल,अपर पुलिस कमिश्नर डॉ. एस चिनप्पा गोदौलिया से लगायत मंदिर तक सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। उधर,मंदिर से जुड़ने वाली हर सड़क पर आरएएफ, पीएसी के जवान तैनात है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है।

इसे भी पढ़ें : महाशिवरात्रि के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 26 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ महाकुंभ का अंतिम स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.