WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हरियाणा। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह बड़े हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसें तड़के 3 बजे आपस में टकरा गईं। हादसा हीलिंग टच अस्पताल के पास हुआ। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसी सवारियों को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला।

हादसे के वक्त सभी सवारियां सो रही थीं। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं। हालांकि तीनों ही बसें हाइवे के किनारे चल रही थीं, इसलिए बड़े एक्सीडेंट के बाद भी हाईवे पर ट्रैफिक जारी रहा।

