Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेजरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार भंडारी के रूप में हुई है। वह बोकारो जिले में एएसआई के पद पर तैनात था और एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था।

जांच के लिए बनाई गई एसआईटी

मामले की गहराई से जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है। यही टीम पूरे घोटाले की परतें खोल रही है। जांच के दौरान पता चला कि अशोक कुमार भंडारी, पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का करीबी सहयोगी था। कौशल कुमार पांडेय इस पूरे खेल का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

auto

50 लाख रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर

सीआईडी जांच में यह सामने आया है कि कौशल कुमार पांडेय के खाते से अशोक कुमार भंडारी के खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इतना ही नहीं, दोनों मिलकर गलत तरीके से कमान जारी करते थे। इन्हीं फर्जी कमानों के आधार पर टीए बिल यानी यात्रा भत्ता बिल की निकासी की जाती थी।

2020 से चल रहा था खेल

जांच एजेंसी के अनुसार यह गड़बड़ी कोई एक-दो महीने की नहीं, बल्कि साल 2020 से लगातार चल रही थी। फर्जी दस्तावेजों के जरिए रकम निकाली जाती रही। सीआईडी के मुताबिक अशोक कुमार भंडारी के बैंक खाते के माध्यम से अब तक 1.11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की निकासी की गई है।

सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच

यहां याद दिला दें कि झारखंड सरकार के आदेश के बाद इस पूरे मामले की जांच रांची सीआईडी ने अपने हाथ में ले ली है। ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से जुड़े मामलों को गंभीर मानते हुए सीआईडी थाना में कांड संख्या 06/26, 24 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

और भी नाम आ सकते हैं सामने

सीआईडी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। एसआईटी बैंक खातों, सरकारी दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग और ट्रेजरी सिस्टम में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस घोटाले में और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल अशोक कुमार भंडारी से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें : PF-पेंशन और आशिक से निकाह के चलते मां को दे दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गए राज… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगर्मियों में स्किन को रखें ऑयल-फ्री और चमकदार, अपनाएं ये रूटीन
Next Article रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.