Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ICC की बड़ी कार्रवाई : सूर्यकुमार यादव पर हर्जाना, हारिस रऊफ दो मैचों के लिए बैन
Headlines

ICC की बड़ी कार्रवाई : सूर्यकुमार यादव पर हर्जाना, हारिस रऊफ दो मैचों के लिए बैन

November 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ICC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अब तक खेले गए तीन मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए निराशाजनक खबर आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अनुचित व्यवहार के लिए सजा दी है।

ICC ने सूर्यकुमार पर उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उन्हें 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए। उन्हें “खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने” का आरोप लगाया गया है। उन्होंने भारतीय सेना का समर्थन करने और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले अपने बयान में ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था।

Advertisement Advertisement

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी एशिया कप में अनुचित व्यवहार के चलते सजा मिली है। उन्हें दो मैचों में 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और कुल चार डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए। इसके कारण रऊफ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैचों से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें भारत के खिलाफ अलग-अलग मैचों में अनुचित व्यवहार के लिए यह सजा दी गई है।

एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने यूएई में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराया — लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल में। ICC ने इस घटना में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई की है। जसप्रीत बुमराह को 1 डिमेरिट पॉइंट मिला, जबकि अर्शदीप सिंह और साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ICC की इस कार्रवाई के बाद सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ दोनों को भविष्य में अपने व्यवहार को लेकर अधिक सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : ठंड के मौसम में जरूर खाएं मूली, होंगे ये पांच जबरदस्त फायदे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठंड के मौसम में जरूर खाएं मूली, होंगे ये पांच जबरदस्त फायदे
Next Article पुलिस पब्लिक आमने-सामने, भयंकर बवाल… जानें कहां

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.