Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम आवास पर महागठबंधन की बड़ी बैठक, नेता बोले- कोई दरार नहीं
Headlines

सीएम आवास पर महागठबंधन की बड़ी बैठक, नेता बोले- कोई दरार नहीं

June 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच महागठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों की पहली संयुक्त बैठक रविवार को सीएम आवास पर हुई। बैठक को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई (माले) के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ विधायक भी शामिल हुए। सीएम आवास पर आयोजित इस बैठक को डिनर डिप्लोमेसी के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, विधायकों की भूमिका और महागठबंधन की एकजुटता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

बैठक खत्म होने के बाद चारों दलों के नेता एक साथ सीएम आवास से बाहर निकले और मीडिया के सामने महागठबंधन की मजबूती का संदेश दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और सीपीआई (माले) के नेता चंद्रदेव प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत की। नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गठबंधन के सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

auto

“महागठबंधन में कोई दरार नहीं”

मीडिया से बातचीत के दौरान नेताओं ने कहा कि महागठबंधन के भीतर किसी तरह की खाई या दरार की बात पूरी तरह निराधार है। सभी दल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और राज्यसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं। नेताओं ने कहा कि गठबंधन के विधायक पूरी मजबूती के साथ अपने उम्मीदवारों के समर्थन में खड़े हैं और चुनाव में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे दोनों उम्मीदवार

बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव के नामांकन कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे गठबंधन के सभी विधायक अपने दोनों उम्मीदवारों के साथ विधानसभा पहुंचेंगे। वहीं, तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों उम्मीदवार विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता और विधायक मौजूद रहेंगे।

परिमल नाथवानी के सवाल पर झामुमो ने साधी चुप्पी

बैठक के बाद जब पत्रकारों ने कारोबारी और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी की संभावित उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा तो झामुमो नेताओं ने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है या फिर भाजपा का विषय है। महागठबंधन इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

सीएम से मुलाकात पर भी दी सफाई

बीती रात सीएम से परिमल नाथवानी की मुलाकात को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं। इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए झामुमो नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उनसे कोई भी व्यक्ति मुलाकात कर सकता है। नेताओं ने कहा कि किसी मुलाकात को लेकर बेवजह राजनीतिक अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। मुख्यमंत्री से मिलना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे किसी राजनीतिक संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का अल्टीमेटम- बंद खदानें चालू करो या लीज छोड़ो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी बोले- युवाओं की ताकत से यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
Next Article कार्यकर्ताओं के दम पर बिहार में और मजबूत होगी भाजपा : संजय सरावगी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.