Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 07:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बरही ज्वेलरी लूट कांड में बड़ा अपडेट… जानें क्या
Headlines

बरही ज्वेलरी लूट कांड में बड़ा अपडेट… जानें क्या

February 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बरही
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के बरही चौक के पास स्थित जय माता दी ज्वेलर्स में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रामाशीष चौधरी है। रामाशीष चौधरी को पुलिस ने उसके घर से दबोचा है। बताया गया कि वह एक दुर्घटना में घायल हो गया था और अपने घर पर इलाज करा रहा था। इस बात का खुलासा बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने किया है।

16 नवंबर की रात हुई थी वारदात

एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि घटना 16 नवंबर 2025 की रात करीब 9 बजे की है। दुकान संचालक सुरेन्द्र कुमार अपनी दुकान से नए और पुराने सोने-चांदी के आभूषण चार बैग में भरकर कार में रख रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने कार का शीशा तोड़कर चारों बैग लूट लिए। भागने के क्रम में अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

SIT के गठन के बाद 24 घंटे में हुआ था खुलासा

घटना के अगले दिन यानी 17 नवंबर को बरही थाना कांड संख्या 439/25 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। SIT टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही कांड का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने पहले ही इस मामले में इन्द्रराज चौधरी, रौशन यादव, धनंजय चौधरी उर्फ छोटू और टोलू उर्फ अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इनके पास से लूटे गए आभूषण, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन भी बरामद किए गए थे।

पहले ही जेल जा चुके हैं चार आरोपी

घटना में शामिल दो आरोपी फरार चल रहे थे। इसी क्रम में बीते 4 फरवरी को पुलिस ने छापेमारी कर फरार आरोपी रामाशीष चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह एक दुर्घटना में घायल होने के बाद अपने घर पर इलाज करा रहा था। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रामाशीष चौधरी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आमस थाना में लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं।

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इसे दबोचने में बरही थाना के एसआई मृत्युंजय कुमार, सौरभ कुमार, सिपाही नीरज कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक इनकार, इंतकाम की आग और आठ लोगों की दरिंदगी… जानें
Next Article एक घर में रेड, दो काले कारोबार का खुलासा… जानें

Related Posts

Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.