Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 07:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति के देवघर दौरे को बनायें यादगार : मुख्य सचिव
Headlines

राष्ट्रपति के देवघर दौरे को बनायें यादगार : मुख्य सचिव

June 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राष्ट्रपति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्बाध बिजली व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार IPS अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे। उसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी।

auto

इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच की व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्स, देवघर में आगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहनेवाले महानुभावों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन, बाबा मंदिर और एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी।

उसके अलावा समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया।

इसे भी पढ़ें : ग्रामीण विकास विभाग ‘इंजीनियर साहब’ अब ACB के शिकंजे में… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्रामीण विकास विभाग ‘इंजीनियर साहब’ अब ACB के शिकंजे में… जानें क्यों
Next Article बकरीद को लेकर रांची पुलिस ने की यह अपील… जानें

Related Posts

Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
झारखंड

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026
Headlines

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026

भट्ठी की तपिश में भूल गए थे सेहत, BFCL ने टटोली 70 कर्मियों की नब्ज

September 18, 2026

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.