अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : बकरीद पर्व को बढ़िया और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने रांची जिला वासियों से कहा है कि इस वर्ष ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक मनाएं।
- नमाज केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी करने से बचें।
- किसी भी समुदाय, धर्म विशेष या व्यक्ति को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक या भड़काऊ टिप्पणी सोशल मीडिया पर कदापि साझा न करें।
- सोशल मीडिया पर कोई भी तथ्यहीन अफ़वाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध राँची पुलिस द्वारा आई.टी. एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- किसी भी प्रकार की उत्तेजक, भड़काऊ पोस्ट या संदेश देखने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना, राँची पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबरः 8987790664, 9798300836) या डायल 112 पर सूचना दें।
- आप राँची पुलिस के फेसबुक पेज (ranchipolice) या X (ट्विटर) अकाउंट @ranchipolice पर भी सूचना साझा कर सकते हैं।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। - राँची पुलिस आप सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, दिये यह आदेश
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के इस होटल में होता था गंदा धंधा, SDM ने किया सील
इसे भी पढ़ें : क्रिकेट खेलने में हुआ झगड़ा और चली गयी एक बच्चे की जान
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : गरीबों के ‘आयुष्मान’ को ATM समझने की भूल न करें अस्पताल : डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : प्रदेश राजद के प्रवक्ता को लगा 74 हजार का चूना, SSP तक पहुंचा मामला



