WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या जिले के हनुमानगढ़ी मंदिर में “शराब के नशे में” बम फटने की ‘फर्जी कॉल’ कर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडे ने एक बयान में कहा, कॉल मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मंदिर को खाली करा लिया गया और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) द्वारा पूरी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
एसएसपी ने कहा, “कॉल करने वाले की पहचान की गई और उसे पकड़ लिया गया। वह शराब के नशे में है और उसने स्वीकार किया है कि उसने फर्जी कॉल की है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

