अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। मंत्री ने इसे अपने जीवन का सबसे दुखद दिन बताया और कहा कि उनकी मां अब हमेशा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
संजय प्रसाद यादव ने अपनी पोस्ट में मां के प्रति भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि भले ही मां का साया अब उनके सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने ईश्वर से मां की आत्मा की शांति की कामना भी की।
आज हमारे जीवन का सबसे दुःखद दिन है। पूज्य माताजी हम सबको छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं।
आज शाम 5 बजे पार्थिव शरीर पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा।
कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। #मां pic.twitter.com/Sa5YAtdpeP— Sanjay Prasad Yadav (@SPYadavGodda) December 16, 2025
आज पैतृक आवास पहुंचेगा पार्थिव शरीर
मंत्री ने जानकारी दी कि उनकी दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंचेगा। परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक अंतिम दर्शन करेंगे।
कल सुल्तानगंज घाट पर अंतिम संस्कार
दिवंगत मां का अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा। परिवार ने सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : शीतलहर नहीं, फिर भी सिहरन… जानें झारखंड के मौसम का हाल
इसे भी पढ़ें : झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव को कोर्ट में लगानी पड़ हाजिरी… जानें क्यों



