Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 09:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा बयान, कल ग्राम सभा और मनरेगा पर होगा फैसला
Headlines

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा बयान, कल ग्राम सभा और मनरेगा पर होगा फैसला

January 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिल्पी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के मांडर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। इसी कड़ी में लापुंग कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और SIR जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट यानी BLA के लिए प्रशिक्षण पाठशाला आयोजित की गई। इसमें मास्टर ट्रेनर सुभाष नाग, अंजनी रंजन और अमितेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने SIR प्रक्रिया के दौरान आने वाली दिक्कतों, दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों को राहत दिलाने के उपायों की जानकारी दी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संभाली कमान

राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की खुद पूरे ब्लॉक संवाद कार्यक्रम की कमान संभालती नजर आईं। उन्होंने कहा कि पेसा कानून झारखंड के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह पारंपरिक ग्राम सभा को उसके अधिकार वापस देता है।

Advertisement Advertisement

ग्राम सभा की सहमति से ही होगा विकास

मंत्री ने कहा कि अब गांव के विकास से जुड़ी योजनाएं ग्राम सभा की सहमति के बिना लागू नहीं होंगी। इससे आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

मनरेगा की आत्मा खत्म करने का आरोप

शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा बदलावों से झारखंड में एक बार फिर रोजगार के लिए पलायन बढ़ेगा, जो राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

26 जनवरी को पारंपरिक ग्राम सभा का फैसला

ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मनरेगा को पहले की तरह लागू करने और मजदूरी दर 400 रुपये करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

SIR को लेकर सतर्क रहने की अपील

मंत्री ने SIR को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया और दस्तावेजों की वजह से किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए।

वोट चोरी की साजिश को नाकाम करेंगे BLA

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट चोरी की साजिश कर रही है। कांग्रेस के BLA गांव-गांव जाकर SIR की जटिलताओं को समझाएंगे और लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटने से बचाएंगे।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में लापुंग प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला, सुदामा महली, विश्वनाथ मुंडा, जनमेजय पाठक, संतोष तिर्की, सुरेश साहू, सलीम मियां, सोनी बारला, प्रतिमा देवी, देवती देवी, देवेंद्र वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : मनरेगा-PESA पर मुखर हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बोलीं- अधिकार जानना जरूरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआदिवासी हक की लड़ाई को सम्मान : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्य भूषण
Next Article जहां शिकायत सुनने की नहीं थी जगह, अब वहीं है भरोसे की छांव

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.