Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मप्रः धार जिले में खुदाई के दौरान मजदूरों को मिले सोने के प्राचीन सिक्के
Headlines

मप्रः धार जिले में खुदाई के दौरान मजदूरों को मिले सोने के प्राचीन सिक्के

August 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

धार : शहर के पौ चौपाटी क्षेत्र के गुरुनानक मार्ग पर एक मकान खुदाई में मजदूरों को सोने की गिन्नियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों ने गिन्नियों को आपस में बांट लिया था। गांव में आपस में कहासुनी होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने हिम्मतगढ़ क्षेत्र से कुछ मजदूरों को उठाया तो उनके पास से सोने के प्राचीन सिक्के बरामद हुए। पुलिस ने आठ मजदूरों के पास से 86 सिक्के बरामद किए हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

सभी मजदूरों की फोटो

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर के नालछा दरवाजा इलाके के पास चिटनीस चौक में शिवनारायण राठौड़ का मकान दो हिस्सों में बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। दूसरा हिस्सा जर्जर था और इसे तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा है। मजदूर एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। दीवार गिराते समय मजदूरों को सोने के प्राचीन सिक्के मिले थे, जिन्हें उन्होंने आपस में बांट लिया। एक मजदूर ने रातोंरात उधारी चुका कर नई बाइक खरीद ली। रोज शराब पीने लगा। उसने नशे में सोना मिलने की बात लोगों को बता दी।

उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को पूरे दिन बाजार में दो-तीन किलो सोना मिलने की चर्चा चलती रही। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की, लेकिन परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद वहां काम करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। एक मजदूर सुरेश का पता चला। पुलिस उसके घर हिम्मतगढ़ गांव पहुंची। सबसे पहले सुरेश को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उसने ही सोने के सिक्के मिलने और इसे बांटने की सारी जानकारी दी। सुरेश मजदूरों का ठेकेदार है।

मिले प्राचीन सोने की सिक्के

सुरेश ने पुलिस को बताया कि जन्माष्टमी वाले दिन सबसे पहले सोने के प्राचीन सिक्के निकले थे। कुछ 39 सिक्के मिले थे, जिन्हें उसने दो अन्य दो मजदूरों सोहन और बर्मा के साथ आपस में बांट लिया था। इसके दो दिन बाद फिर से दीवार खुदाई के दौरान लोहे का कलश निकला। इसमें सोने के सिक्के, 4 तोले की चेन और सोने का एक टुकड़ा मिला। इसे धार के दशहरा मैदान की पहाड़ी पर जाकर बांटा। इस बार हिस्सेदार बढ़ गए थे।

इस बीच मजदूर बर्मा पुत्र रामा ने एक सिक्का बेचकर होटल की अपनी पूरी उधारी चुका दी। साथ ही उसने एक बाइक भी खरीद ली। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 86 सोने के प्रचान सिक्के बरामद किए हैं। इनमें बर्मा से 20, सुरेश और सोहन से 13-13, दिनेश, मनीष, धर्मेंद्र और जितेंद्र के पास से 8-8 सिक्के बरामद किए गए हैं। वहीं, बर्मा के पास से ही सोने की चेन भी मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने बताया कि आठों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस को उम्मीद है पूछताछ में अन्य जानकारी भी मिल सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की इंदौर में बनी ह्यूमन चेन की तारीफ
Next Article प्राकृतिक खेती में देशी गाय का है अहम योगदान : डॉ. शशिकांत

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.