WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन ने मुख्तार की मां और बहन के नाम दर्ज करीब आठ करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क किया है।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जनपद गाजीपुर की पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आज हजरतगंज कोतवाली क्षेत्रांतर्गत डालीबाग स्थित दो प्लॉट को कुर्क किया गया है। यह दोनों भूखंड करीब 618 वर्ग मीटर के हैं। कुर्क की गई सम्पत्ति करीब आठ करोड़ रुपये है। मुख्तार ने यह संपत्ति अपनी मां राबिया खातून उर्फ राबिया बेगम और फहमीना अंसारी के नाम पर खरीदी थी। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। अब ये दोनों संपत्तियां हजरतगंज पुलिस की देखरेख में रहेंगी।

