Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 07:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेपाल की ऑर्केस्ट्रा डांसर को बिहार में लगी गो’ली, मचा तहलका
Headlines

नेपाल की ऑर्केस्ट्रा डांसर को बिहार में लगी गो’ली, मचा तहलका

February 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आर्केस्ट्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamui : जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बीच हुई हर्ष फायरिंग में मंच पर डांस कर रही नेपाल की एक महिला कलाकार जख्मी हो गईं। गोली का छर्रा उन्हें जा लगा, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जख्मी डांसर को तुरंत सदर अस्पताल, जमुई ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है और चोट मामूली है।

डांस के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, लोहरा गांव निवासी सतीश महतो के बेटे के रिसेप्शन में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मेहमान मौजूद थे। रात बढ़ने के साथ माहौल जोश में आ गया। कुछ युवक हथियार लहराते हुए डांस करने लगे और इसी दौरान हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक गोली का छर्रा सीधे मंच पर डांस कर रही महिला कलाकार को जा लगा। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम रुक गया और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

auto

नेपाल की रहने वाली हैं जख्मी कलाकार

जख्मी डांसर की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है। वह नेपाल के पोखरा की रहने वाली हैं और लखीसराय की एक आर्केस्ट्रा टीम के साथ कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थीं। टीम के सदस्यों ने बताया कि अचानक हुई फायरिंग से सभी कलाकार डर गए थे। किसी को समझ नहीं आया कि गोली किसने चलाई।

पुलिस ने दूल्हा समेत युवकों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से दूल्हा समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ युवक अवैध हथियार लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे और नशे की हालत में फायरिंग कर रहे थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि फिलहाल तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शादी-ब्याह में हर्ष फायरिंग पर फिर उठा सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल जख्मी डांसर की हालत सामान्य बताई जा रही है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें : आलीशान घरों के बीच बदबू से जूझता बचपन… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआलीशान घरों के बीच बदबू से जूझता बचपन… जानें कहां
Next Article अयोध्या में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे टेम्पो से स्कूल जा रहे बच्चे… जानें क्यों

Related Posts

बिहार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.