Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 06:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेल में बंद IAS विनय चौबे पर नया केस… जानें क्या
Headlines

जेल में बंद IAS विनय चौबे पर नया केस… जानें क्या

November 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IAS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi :  जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की परेशानी लगातार बढ़ रही है। शराब घोटाला और हजारीबाग खासमहल (सेवायत) जमीन घोटाले के बाद अब वन भूमि घोटाले में भी उनका नाम सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुए इस घोटाले की जांच पूरी कर उन्हें अभियुक्त बनाया है।

एसीबी ने कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी

एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है और चौबे को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। इस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। एजेंसी ने इस मामले में प्राथमिक जांच पूरी कर ली थी, जिसमें चौबे की संलिप्तता पाई गई।

73 लोग बने आरोपी, विधायक और अधिकारी भी शामिल

एसीबी ने इस केस में कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें चौबे के करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह शामिल हैं।
सितंबर में एसीबी ने विनय सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि शैलेश कुमार और विजय सिंह को पिछले महीने पकड़ा गया। एजेंसी अब भी स्निग्धा सिंह की तलाश कर रही है।

जमीन का म्यूटेशन अवैध तरीके से हुआ

एसीबी की जांच के अनुसार, विवादित भूमि विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर म्यूटेट की गई थी। इसमें तत्कालीन डीसी विनय चौबे और कुछ स्थानीय अधिकारियों की भूमिका पाई गई। यह जमीन हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252 में है। इसमें खाता नंबर 95 (प्लॉट नंबर 1055, 1060, 848 – 28 डिसमिल) और खाता नंबर 73 (प्लॉट नंबर 812 – 72 डिसमिल) शामिल हैं। यह भूमि बभनवे मौजा के हल्का नंबर 11 में स्थित है।

जमीन पर शोरूम का संचालन

फिलहाल इस जमीन पर नेक्सजेन नामक शोरूम चल रहा है, जो विनय सिंह और उनकी पत्नी के कब्जे में है। एसीबी का कहना है कि सबूतों और गवाहों के बयानों से चौबे की भूमिका साफ तौर पर सामने आई है।

तीन मामलों में आरोपी बने विनय चौबे

इस नए मामले के बाद विनय चौबे अब तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी हो गए हैं। पहले से ही वह शराब घोटाले और खासमहल जमीन घोटाले में जेल में हैं। अब वन भूमि घोटाले ने उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार की नई पहल : इन छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवेटरन एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट… जानें
Next Article शमी को लेकर BCCI ने किया नया खुलासा… जानें क्या

Related Posts

Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
Headlines

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026
Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.