Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नितिन नबीन की हुई ‘ताजपोशी’, पीएम बोले- नितिन जी अब मेरे बॉस
Headlines

नितिन नबीन की हुई ‘ताजपोशी’, पीएम बोले- नितिन जी अब मेरे बॉस

January 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi :  भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी को नया नेतृत्व मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही संगठन की राजनीति में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिली। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पदभार संभाला।

भारत माता की जय से शुरुआत

अपने पहले संबोधन की शुरुआत नितिन नबीन ने “भारत माता की जय” के उद्घोष से की। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे। नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

auto

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

नितिन नबीन ने अपने भाषण में साफ कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी मिलना, पार्टी की कार्यकर्ता आधारित राजनीति का प्रमाण है। भाजपा की सोच सर्वव्यापी और सर्वग्राही है और आगे की राजनीति भी इसी आधार पर चलेगी।

पीएम मोदी से जुड़ा भावुक अनुभव साझा किया

नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़े एक पुराने अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गुजरात के आनंद में आयोजित सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देखा कि पीएम मोदी हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते थे। कार्यक्रम के बाद ग्रीन रूम में मोदी ने भावुक होकर समझाया कि लोग इतनी दूर से क्यों आए थे। नितिन नबीन ने कहा कि उसी दिन उन्हें समझ आया कि वही व्यक्ति बड़ा बनता है, जो जनता की भावनाओं से जुड़ता है।

भाजपा में राजनीति जिम्मेदारी है, पद नहीं

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा में राजनीति पदभार नहीं बल्कि उत्तरदायित्व है। पार्टी अगर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो इसके पीछे मजबूत विचारधारा, प्रेरणादायी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह संगठन पर्व भाजपा की कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नितिन नबीन पार्टी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं नितिन नबीन

प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन आज की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे उस दौर से आते हैं, जहां जानकारी रेडियो से मिलती थी और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ काम किया जा रहा है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

पीएम मोदी बोले- नितिन अब मेरे बॉस

पीएम मोदी ने अपने 55 मिनट के भाषण में कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां सबसे बड़ी पहचान कार्यकर्ता होना है। पीएम ने कहा, ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’

इसे भी पढ़ें : नितिन नबीन का हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से स्वागत, भव्य रोड शो… देखें LIVE

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCID ने तमाम SSP-SP को दिया 3 दिन का अल्टीमेट… जानें क्यों
Next Article मेडिकल एजेंसी सील, SDO की रेड में चौंकाने वाला खुलासा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.