Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 04:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल, नयी सरकार का शपथ कब… जानें
Headlines

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल, नयी सरकार का शपथ कब… जानें

April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण होना तय माना जा रहा है और इसे लेकर पार्टी दफ्तर से लेकर राजभवन तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसमें जदयू के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और जमा खान मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में 14 अप्रैल को होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक, जदयू कोटे से मंत्रियों के नाम और निशांत कुमार को लेकर चर्चा हुई।

15 अप्रैल को ही शपथ, नेताओं ने दिया साफ संकेत

बैठक के बाद बाहर निकले मंत्री जमा खान ने साफ कहा कि 15 अप्रैल को ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा और इसकी पूरी तैयारी चल रही है। इसके बाद ललन सिंह और संजय झा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे, जहां नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अलग से बातचीत हुई। यानी साफ है कि अंदरखाने सरकार के गठन की पूरी रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

Advertisement Advertisement

सुरक्षा बढ़ी, पीएम के आने की भी चर्चा

इधर पटना जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एयरपोर्ट, अणे मार्ग और राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम को भी राजभवन बुलाकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पटना पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीएम 14 अप्रैल की शाम पटना पहुंच सकते हैं और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

सीएम चेहरे पर भाजपा में मंथन जारी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। जदयू नेताओं के बयानों से साफ संकेत मिला है कि पार्टी इस बार सीएम चेहरे को लेकर ज्यादा दखल नहीं दे रही है और फैसला भाजपा पर छोड़ दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि 14 अप्रैल को पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।

14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक

शपथ ग्रहण से पहले 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसे मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक माना जा रहा है। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है, जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बीवी से झगड़े के बाद सालों ने मा’रकर तोड़ दिया जीजा का हाथ, फिर हो गयी अनहोनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फिर चढ़ा गर्मी का पारा, 12 जिलों में लू का अलर्ट
Next Article WJAI की झारखंड में बढ़ी ताकत, अब वेब पत्रकारों की बुलंद होगी आवाज

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026
Headlines

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026
Headlines

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026

झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी

April 18, 2026

देवघर का बेटा, झारखंड का भरोसा : युवा अधिवक्ता ललित यादव की शानदार जीत

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.